विज्ञापन

IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट रहा बेनतीजा, सपाट पिच पर कीवी टीम ने बचाया मैच, भारत के जीत की कोशिश हुई नाकाम

वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया है. न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में रक्षात्मक बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला बचाया. भारत ने पहली पारी में 720/9 घोषित का विशाल स्कोर बनाया, लेकिन सपाट पिच पर जीत के लिए जरूरी विकेट हासिल नहीं कर सका.

IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट रहा बेनतीजा, सपाट पिच पर कीवी टीम ने बचाया मैच, भारत के जीत की कोशिश हुई नाकाम
भारतीय टीम

पहला टेस्ट मुकाबला बीना किसी परिणाम के समाप्त हो गया है. वेलिंगटन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 368 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 720/9D रनों का स्कोर खड़ा किया था. दूसरी पारी में सपाट पिच पर बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी टीम कभी भी मैच जीतने के इरादे से खेलती हुई नजर नहीं आई. उसका हमेशा से ही ध्यान मैच ड्रॉ कराने पर ही लगा रहा. जिसमें वह कामयाब भी रही. बेजान पिच पर पांच भारतीय गेंदबाजों ने जीत हासिल करने की भरसक कोशिश की. मगर अंतः कप्तान गिल को जब लगा कि मैच का कोई परिणाम नहीं निकलने वाला है तो उन्होंने मैच को बराबरी पर समाप्त करने का फैसला लिया. 

दूसरी पारी में पांच विकेट ही चटका पाई भारतीय टीम 

वेलिंगटन टेस्ट में बाजी मारने के लिए पांचवें और आखिरी दिन भारतीय टीम को आठ विकेट की दरकार थी. मगर पांचवें दिन भारतीय टीम केवल तीन विकेट ही चटका पाई. चौथे दिन भारतीय टीम को दो सफलता हाथ लगी थी. इस तरह दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाज विपक्षी टीम के पांच बल्लेबाजों को ही दूसरी पारी में आउट कर पाए. जिन गेंदबाजों ने दूसरी पारी में विकेट लिए उन गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, अंशुल कम्‍बोज और वॉशिंगटन सुंदर का नाम शामिल है. कृष्णा ने दो विकेट चटकाए. वहीं बुमराह, कम्‍बोज और सुंदर के खाते में एक-एक विकेट आए. 

डेवोन कॉनवे रहे सर्वोच्च स्कोरर 

न्यूजीलैंड की तरफ से दूसरी में डेवोन कॉनवे सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 165 गेंदों में 65 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा डैरिल मिचेल ने नाबाद 49 रनों का योगदान दिया. हेनरी निकल्स 31 और रचिन रविंद्र 37 और ग्लेन फ़िलिप्स नाबाद 26 रन बनाने में कामयाब रहे. 

पहली पारी में 368 रन बनाने में कामयाब हुई थी न्यूजीलैंड

वेलिंगटन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुई न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 368 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जहां हेनरी निकल्स ने 175 रनों की सर्वाधिक नाबाज शतकीय पारी खेली. उनके अलावा ग्लेन फ़िलिप्स ने 118 रनों का योगदान दिया था. रचिन रविंद्र 15 और नेथन स्मिथ 14 रन बनाने में कामयाब हुए थे. 

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए थे. वहीं आकाश दीप के खाते में तीन विकेट आए थे. अंशुल कम्‍बोज ने दो और प्रसिद्ध कृष्णा न एक सफलता प्राप्त की थी. 

जवाब में भारत ने बनाए थे 720/9D रन

जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 720/9 रनों पर घोषित की थी. केएल राहुल (136) और ऋषभ पंत (128) शतक लगाने में कामयाब हुए थे. वहीं कैप्टन शुभमन गिल (98), यशस्वी जायसवाल (85), देवदत्त पड़िक्कल (80) और ध्रुव जुरेल (78) अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए थे. 

विपक्षी टीम की तरफ से ग्लेन फ़िलिप्स ने तीन विकेट चटकाए थे. वहीं रचिन रविंद्र ने दो और मैट हेनरी, काइल जेमीसन, जेकब डफ़ी एवं नेथन स्मिथ ने एक-एक सफलता प्राप्त की थी. 

यह भी पढ़ें- W,W,W,W: कौन हैं जमशेद आलम? जिन्होंने टी20 में ड्रीम डेब्यू करते हुए 4 गेंद पर ले लिए लगातार चार विकेट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com