विज्ञापन

WTC 2025-27 Points Table: जीत के साथ अब लक की भी जरूरत, जानें कैसे फाइनल में पहुंच सकता है अब भारत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद WTC 2025-27 अंकतालिका में बड़ा बदलाव हुआ है. न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर खिसक गई है, जबकि भारत चौथे पायदान पर है. अब फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को अपने सभी शेष मुकाबले जीतने होंगे.

WTC 2025-27 Points Table: जीत के साथ अब लक की भी जरूरत, जानें कैसे फाइनल में पहुंच सकता है अब भारत
भारतीय टीम
@BCCI/X

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ हो गया है. जिसके बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 की अंकतालिका में न्यूजीलैंड की टीम 66.67 PCT अंकों के साथ दूसरे स्थान से तीसरे स्थान पर आ गई है. वहीं भारतीय टीम 50.00 PCT अंकों के साथ चौथे पायदान पर काबिज है. भारतीय टीम को अगर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पहुंचना है तो उसे अब अपने शेष बचे सभी (छह मैच) मुकाबलों में जीत हासिल करना होगा. इसके अलावा दूसरे टीम के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा. यानी कुल मिलाकर अब भारतीय टीम को लक के भरोसे पर रहना होगा. 

भारत के बचे छह मैचों का समीकरण

भारत ने अगर सभी छह मैच जीते तो उसके संभावित PCT अंक 66.67% हो जाएंगे. इस स्थिति में भारतीय टीम फाइनल के लिए मजबूत दावेदार होगी. हालांकि, यहां भी गिल एंड कंपनी को अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

अगर वहीं भारतीय टीम पांच मैच जीतने में कामयाब होती है तो आखिर में उसके संभावित PCT अंक 61% - 63% होंगे. ऐसी स्थिति में टॉप 2 में बने रहने के लिए अन्य प्रतिद्वंद्वी टीमों के हारने की दुआ करनी होगी. 

वहीं अगर भारतीय टीम चार या उससे कम मुकाबले जीतने में कामयाब होती है तो वह फाइनल मुकाबले से करीब करीब पूरी तरह से बाहर हो जाएगी. क्योंकि इस स्थिति में टीम के पास आखिर में 55% से 59% या उससे भी कम PCT अंक होंगे. फिर टीम को कोई अजूबा ही फाइनल में एंट्री दिला सकती है. 

फिलहाल दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले के बाद फिलहाल दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 की अंकतालिका में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर काबिज है. दक्षिण अफ्रीका के खाते में 75.00 PCT अंक, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खाते में 69.23 PCT अंक हैं. 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट रहा बेनतीजा, सपाट पिच पर कीवी टीम ने बचाया मैच, भारत के जीत की कोशिश हुई नाकाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com