भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां मुकाबला आज (1 नवंबर 2026) हैमिल्टन स्थित सेडन पार्क में खेला जाएगा. मैच से पहले क्रिकेट प्रेमियों का एक ही सवाल है. उन्हें आखिरी मुकाबले में भी छक्के-चौके देखने को मिलेंगे या गेंदबाजों का कहर देखने को मिलेगा. अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. सेडन पार्क की सीधी बाउंड्रीज ईडन पार्क जितनी छोटी नहीं हैं. मगर इस मैदान को भी एक हाई स्कोरिंग मैदान माना जाता है. पांचवां मुकाबला यहां टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के तहत खेला जाने वाला 15वां मुकाबला है. सेडन पार्क में खबर लिखे जाने तक कुल 14 मैच खेले गए हैं. जहां आठ मुकाबलों की पहली पारी में 180 या 180 से अधिक रन बने हैं.
कैसा रहेगा मौसम?
मुकाबले से पहले मौसम को लेकर भी फैंस डरे हुए हैं. मगर आपको बता दें कि मैच के दौरान मौसम की कोई मार देखने को नहीं मिलेगी. क्योंकि मुकाबले के दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और मौसम के सुहावना रहने की उम्मीद जताई जा रही है. हां यह भी बताया जा रहा है कि मुकाबला समाप्त होते-होते तापमान में गिरावट आएगी और ठंड के बढ़ने के आसार हैं.
पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/भुवनेश्वर कुमार और मयंक यादव.
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी और मैट फिशर.
यह भी पढ़ें- 'मैं हमेशा कहता हूं...', पाकिस्तान का कौन सा है वो बल्लेबाज, जो बड़े मुकाबलों में बनाता है रन? शाहीन ने बताया नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं