India Vs Ireland 2nd T20 LIVE Streaming: भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच 28 जून को खेला जाएगा. पहले टी20 में मिली हार के बाद भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी. भारत पर अब सीरीज हारने का खतरा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम इस सीरीज को बराबरी करना चाहेगी. इस बार दूसरा टी20 मैच बेलफास्ट में ही खेला जाएगा. भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की पूरी संभावना है. उम्मीद है कि प्रसिद्ध कृष्णा की जह प्रिंस यादव को मौका मिलेगा. वहीं, वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप मिलेगा या नहीं, इसको लेकर संशय के बादल हैं. जिस तरह की रणनीति गौतम गंभीर अपनाते हैं उसे देखते हुए ऐसा प्रतित हो रहा है कि वैभव को अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना होगा. कई पूर्व दिग्गजों ने भी वैभव के पहले मैच में नहीं खेलने को सही ठहराया था.
कोच गंभीर की खासियत है हाई-रिस्क और आक्रामक रवैया, वैभव के डेब्यू पर संस्पेंस !
वैसे, गंभीर हमेशा से कुछ अलग सोचते हैं. गंभीर एक ऐसे कोच के तौर पर जाने जाते हैं जो दूसरों की उम्मीद के विपरित काम करते हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि दूसरे मैच में वैभव की भी एंट्री हो जाए. दूसेर मैच में भारत क्या रणनीति अपनाएगा यह कहना बहुत मुश्किल है. वैसे, जहां तक जो समीकरण बन रहे हैं उसे देखकर यही उम्मीद है कि वैभव को थोड़ा इंतजार करना होगा. दूसरी ओर गंभीर खिलाड़ियों को काफी सपोर्ट भी करते हैं ऐसे में संजू और ईशान में से किसी एक को भी दूसरे टी-20 से ड्राप करना मुश्किल होगा.
भारत Vs आयरलैंड के दूसरे T20I मैच टाइमिंग और लाइव टेलीकास्ट
भारत Vs आयरलैंड का दूसरा T20I मैच कब खेला जाएगा?
सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच रविवार, 28 जून को खेला जाएगा.
भारत Vs आयरलैंड का दूसरा T20I मैच कहां होगा?
यह मैच बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा.
भारत Vs आयरलैंड का दूसरा T20I मैच कितने बजे शुरू होगा?
चल रहे ICC महिला T20 वर्ल्ड कप के साथ टकराव से बचने के लिए दोनों मैचों के समय में बदलाव किया गया है.भारत में मैच शाम 6:00 बजे शुरू होगा. 5:30 बजे टॉस होगा.
भारत Vs आयरलैंड का दूसरा T20I मैच का लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर होगा?
भारत में दूसरे टी-20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी नेटवर्क पर होगा.
भारत Vs आयरलैंड का दूसरा T20I मैच का लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगा?
भारत Vs आयरलैंड का दूसरा T20I मैच का लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगा.
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: भारत की हार लेकिन अभिषेक शर्मा ने टी-20 में मचाया तहलका, 20 गेंद पर 50 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- आयरलैंड से मिली हार पर कोच गौतम गंभीर ने कुछ यूं किया रिएक्ट, कप्तान श्रेयस अय्यर से की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं