IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Naseer Hussain) का मानना है चयनकर्ताओं ने भारत के खिलाफ पांच फरवरी से चेन्नई में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिये जॉनी बेयरस्टॉ (Jonny Bairstow) को विश्राम देने का निर्णय करके गलती की है. हुसैन ने इंग्लैंड के चयनकर्ताओं से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिये कहा है. बेयरस्टॉ ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले सप्ताह गॉल में पहले टेस्ट मैच में 47 और नाबाद 35 रन बनाये थे. बेयरस्टॉ को पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर रखना इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की खिलाड़ियों को व्यस्त कार्यक्रम के बीच विश्राम देने की नीति का हिस्सा है. इंग्लैंड को इस कैलेंडर वर्ष में 17 टेस्ट और आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T 20 World Cup) में भाग लेना है. हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘मेरे कहने का मतलब है कि यह चिंता का विषय है क्योंकि वह स्पिन के खिलाफ इंग्लैंड के तीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है. इन तीन खिलाड़ियों में जो रूट और बेन स्टोक्स के साथ बेयरस्टॉ शामिल हैं लेकिन उसे स्वदेश लौटने के लिये कहा गया है और बाकी चेन्नई जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इस पर पुनर्विचार करना होगा। खिलाड़ी जिस दौर (कोविड का दौर) से गुजरे हैं वह दुस्वप्न जैसा है.
Ind vs Eng: ग्रीम स्वान ने भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ अपने स्पिनरों को दिया यह मंत्र
उन्हें पिछली गर्मियों और फिर आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में जैव सुरक्षित वातावरण में दिन बिताने पड़े। इसके बाद खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका गये, अब श्रीलंका में है, फिर भारत जाएंगे और उसके बाद आईपीएल में खेलेंगे.' इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘मैं इस स्थिति को कतई कम करके नहीं आंक रहा हूं। यह चयनकर्ताओं के लिये मुश्किल काम है लेकिन भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिये आपकी सर्वश्रेष्ठ टीम होनी चाहिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा, ‘‘आपको भारतीय दौरे के लिये रोटेशन या विश्राम देने पर ध्यान देना चाहिए या इस महत्वपूर्ण श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच को ध्यान रखकर अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करना चाहिए. ''इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि आस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर 2-1 से हराकर आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन नहीं करके चयनकर्ता इंग्लैंड के प्रशसकों के प्रति जवाबदेह हैं. उन्होंने कहा, ‘‘जब विकेट टर्न ले रहा हो तो इंग्लैंड के प्रशंसक देखते हैं कि स्कोर दो विकेट पर 20 रन हो गया। तब वे सवाल कर सकते हैं। मैं स्पिन के खिलाफ अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को टीम में चाहता हूं और बेयरस्टॉ ऐसा बल्लेबाज है या ऐसे बल्लेबाजों में शामिल है.
VIDEO:
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं