ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम जब रविवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मैच में उतरेगी, तो उसके सामने सिर्फ जीत ही अंतिम विकल्प होगा. दो टीमें- इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने ग्रुप बी से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वर्ल्ड चैंपियन न्यूजीलैंड बाहर हो गई है. श्रीलंका अगरे आखिरी मैच में जीतकर भी टिकट नहीं कटा पाई. जबकि ग्रुप ए से कौन अंतिम चार में जगह बनाएगा, इसका फैसला आज होगा. ऑस्ट्रेलिया 4 मैचों में 8 अंकों के साथ अपना टिकट लगभग पक्का कर चुकी है. जबकि बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच की विजेता से कौन होगा, इससे यह तय हो सकता है कि भारत अगर हारी तो उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा या नहीं. ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड जबरदस्त है, लेकिन हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के लिए अच्छी बात यह है कि उसने दो बार टूर्नामेंट के इतिहास में कंगारू महिला टीम को धूल चटाई है. रविवार को टीम इंडिया लॉर्ड्स में मुंबई वाला कारनामा दोहराना चाहेगी.
लॉर्ड्स में बनाना होगा मुंबई पार्ट-2
पिछले साल भारतीय टीम ने मुंबई में ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हराया था. लॉर्ड्स में आज टीम इंडिया यही कारनामा दोहराना चाहेगी. हालांकि, फॉर्मेट अलग हैं और चुनौतियां भी, लेकिन टीम इंडिया के सामने हार कोई विकल्प नहीं है. और बकौल स्मृति मंधाना भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अब अंतर अधिक रहा नहीं है.
कैसी रहेगी पिच
लॉर्ड्स हाई-स्कोरिंग वेन्यू नहीं रहा है. लेकिन पिछले एक साल में स्थित थोड़ी बदली है और स्कोरिंग रेट 8 रन प्रति ओवर से अधिक रहा है. हालांकि, यह मैच सेंटर पिच पर नहीं खेला जाएगा, ढलान साइड वाली बाउंड्री ज़्यादा पास हो जाएगी. स्पिन अहम रोल निभा सकती है.
ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
लंबे समय के आंकड़े अभी भी ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में हैं. भारत के साथ हुए 6 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में से 5 में ऑस्ट्रेलिया जीती है, जिसमें 2020 का फाइनल और 2023 का सेमीफाइनल भी शामिल है. फिर भी, लॉर्ड्स में खेल शुरू होने के बाद सिर्फ आंकड़ों का ज्यादा महत्व नहीं रहेगा.
भारत के लिए, यह सिर्फ सेमीफाइनल में जगह बनाने की लड़ाई नहीं है. यह खेल के सबसे मशहूर मैदानों में से एक पर दुनिया की टॉप-रैंक वाली टीम के खिलाफ एक और यादगार जीत दर्ज करने और पूरे जोश के साथ नॉकआउट स्टेज में पहुंचने का मौका है.
इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें
खिलाड़ियों के बीच का मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. स्मृति मंधाना ने 167 रन बनाकर भारत की बल्लेबाजी को संभाला है, जबकि श्री चरणी (12 विकेट) टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम अपने सभी खिलाड़ियों के योगदान से अच्छा प्रदर्शन कर रही है. एलिस पेरी अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं, जबकि सोफी मोलिनक्स गेंदबाजी की कमान संभाले हुए हैं.
दोनों की संभावित इलेवन
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, रेणुका ठाकुर
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी, जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, ऐश गार्डनर, निकोला केरी, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, किम गर्थ/मेगन शुट्ट
यह भी पढ़ें: 'सावधान रहने की जरूरत' दूसरे टी20 से पहले संजू सैमसन को मिली वैभव सूर्यवंशी वाली वार्निंग
यह भी पढ़ें: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, आखिरी पलों में गोल कर 52 साल बाद नॉकआउट में बनाई जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं