विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2017

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज़ : बेंगलुरु में कौन किससे टकराएगा?

अब बेंगलुरु में टीम के खिलाड़ी एक बार फिर एक-दूसरे के सामने होंगे-और फ़ैन्स को अपने फ़ेवरेट खिलाड़ियों के बीच टक्कर का इंतज़ार होगा.

Also Read in
भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज़ : बेंगलुरु में कौन किससे टकराएगा?
प्रतीकात्मक चित्र
  • 5 मैचों की सीरीज में भारत 3-0 से आगे है
  • भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हर विधा में पछाड़ा
  • रैंकिंग में भी भारत ने सुधार किया.
नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज़ के 3 मैच खेले जा चुके हैं और तीनों में भारत की जीत हुई. अब बेंगलुरु में टीम के खिलाड़ी एक बार फिर एक-दूसरे के सामने होंगे-और फ़ैन्स को अपने फ़ेवरेट खिलाड़ियों के बीच टक्कर का इंतज़ार होगा.

विराट कोहली vs नैथन कूल्टर नाइल  
विराट कोहली के लिए साल 2017 बेहतरीन रहा है. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ कोलकाता वनडे में वो शतक से चूक गए. 92 रन की पारी में उन्होंने ज़रूर खेली लेकिन बाक़ी के दो मैचों में वो सस्ते में आउट हुए. नैथन कूल्टर नाइल ने उन्हें चेन्नई फिर कोलकाता में अपना शिकार बनाया. बेंगलुरु में विराट का औसत 4 वनडे में 10.50 का है. विराट के बल्ले से चिन्नास्वामी स्टेडियम में 0, 8, 34 और 0 का स्कोर निकला है. ऐसे में बेंगलुरु में विराट को कूल्टर नाइल से सावधान रहने की ज़रूरत होगी. 

यह भी पढ़ें : बस एक मैच और, विराट कोहली ध्वस्त कर देंगे धोनी का यह रिकॉर्ड

रोहित शर्मा vs नैथन कूल्टर नाइल 
कूल्टर नाइल रोहित शर्मा के लिए भी ख़तरनाक साबित हुए हैं. कूल्टर नाइल अब तक खेले तीनों वनडे में रोहित के आउट होने की वजह बने हैं. चेन्नई में मार्कस स्वाइनिस की गेंद पर रोहित का कैच कूल्टर नाइल ने पकड़ा तो कोलकाता और इंदौर में अपनी गेंद पर उनका विकेट झटका. बेंगलुरु में रोहित को कूल्टर नाइल की गेंदों को संभल कर तो खेलना ही होगा और उनकी फ़ील्डिंग पॉजिशन देखकर शॉट भी लगाना होगा. 

स्टीवन स्मिथ vs हार्दिक पांड्या 
हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले दोनों से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान  स्टीवन स्मिथ के गले की फांस बन रहे हैं. टीम इंडिया में एक ऑल-राउंडर के तौर पर अपनी जगह पक्की करने की कोशिश में लगे पांड्या ने 3 वनडे में 2 बार स्मिथ को अपना शिकार बनाया है. चेन्नई और कोलकाता की पिचों पर पांड्या ने स्मिथ को टिकने का मौक़ा नहीं दिया. अब बेंगलुरु में पांड्या और स्मिथ पर सबकी नज़र रहेगी.
VIDEO: टीम इंडिया पर गावस्कर की राय

ग्लेन मैक्सवेल vs युज़्वेंद्र चहल 
सीरीज़ में अब तक फ़ैन्स को ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले का जलवा युज़्वेंद्र चहल की वजह से देखने को नहीं मिला है. बिग शो के नाम से मशहूर मैक्सवेल को चहल ने अब तक खेले तीनों वनडे में पवैलियन का रास्ता दिखाया है. बेंगलुरु में चहल की गेंदों को खेलते वक़्त मैक्सवेल के दिमाग में ये बात ज़रूर रहेगी. मैक्सवेल ने भारत के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ में स्पिनरों को बेहतरीन तरीके से खेला लेकिन वनडे में अब तक वो बेरंग नज़र आए हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Australia Bengaluru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com