विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से भी अमीर, टीम इंडिया के पांच सबसे अमीर क्रिकेटर

क्रिकेट से लेकर बिजनेस और ब्रांड एंडोर्समेंट तक, कई भारतीय क्रिकेटरों ने ऐसी दौलत बनाई है जो बड़े क्रिकेट बोर्डों को भी पीछे छोड़ देती है. दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद भारतीय की अनुमानित संपत्ति भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की कुल नेटवर्थ से ज्यादा है.

भारतीय क्रिकेटर जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से भी अमीर, टीम इंडिया के पांच सबसे अमीर क्रिकेटर
Aryaman Birla, Sachin Tendulkar
X (formerly Twitter)

India Top 5 Richest Cricketers: टीम इंडिया में एक से बढ़कर एक अमीर क्रिकेटर है. आज हम पांच सबसे अमीर खिलाड़ियों की नेटवर्थ पर एक नजर डालेंगे. दिलचस्प बात ये है कि हमारी लिस्ट का लास्ट स्टार भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से अमीर है. जो लोग पड़ोसी मुल्क के बोर्ड की तुलना भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से करते हैं उनके लिए ये रिपोर्ट चौंकाने वाली होगी.

नंबर- 5:  सौरव गांगुली की नेटवर्थ

हमारी लिस्ट में नंबर पांच पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम आता है. गांगुली की कुल संपत्ति करीब 80 मिलियन डॉलर (लगभग 650-700 करोड़ रुपये) आंकी जाती है. क्रिकेट करियर के अलावा गांगुली ने ब्रांड एंडोर्समेंट, कमेंट्री, क्रिकेट प्रशासन और विभिन्न व्यावसायिक निवेशों के जरिए भी बड़ी संपत्ति बनाई है. कोलकाता के एक संपन्न कारोबारी परिवार से आने वाले गांगुली आज भारत के सबसे अमीर पूर्व क्रिकेटरों में शामिल हैं.

नंबर- 4: विराट कोहली की नेटवर्थ कितनी है?

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की अनुमानित नेटवर्थ 120 मिलियन डॉलर है, जोकि भारतीय रुपए में करीब 1,146 करोड़ रुपये होती है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज की कमाई का बड़ा हिस्सा क्रिकेट के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस वेंचर्स और इन्वेस्टमेंट से आता है. कोहली दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटरों में भी गिने जाते रहे हैं.

नंबर- 3: करोड़ों के मालिक है एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अनुमानित नेटवर्थ 180 मिलियन डॉलर है, जोकि भारतीय रुपए में करीब 1,719 करोड़ रुपये होती है. टीम इंडिया को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले धोनी की कमाई क्रिकेट के अलावा विज्ञापनों, ब्रांड एंडोर्समेंट और कई बिजनेस वेंचर्स से भी होती है. दिलचस्प बात ये है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी उनकी ब्रांड वैल्यू लगातार मजबूत बनी हुई है.

नंबर- 2: कितनी है सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ?

इस लिस्ट में नंबर दो पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम है. Celebrity Net Worth के अनुसार सचिन की अनुमानित नेटवर्थ 200 मिलियन डॉलर है, जोकि भारतीय रुपए में करीब 1,910 करोड़ रुपये होती है.  क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े नामों में शामिल सचिन ने अपने शानदार करियर के साथ-साथ विज्ञापनों, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के जरिए भी बड़ी संपत्ति बनाई है.

नंबर-1 पर सबसे अमीर क्रिकेटर कौन?

अगर सबसे अमीर क्रिकेटर की बात करें तो इस लिस्ट में पहला नाम आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान बिड़ला का है. सैलरी और नेटवर्थ ट्रैक करने वाली रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्यमान बिड़ला की कुल संपत्ति ₹70,000 करोड़ है. आर्यमन की इस संपत्ति के पीछे की वजह ये है कि वह भारत के सबसे प्रमुख औद्योगिक परिवारों में से एक से आते हैं. आर्यमान ने 2017-18 सीजन में मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया. 2018 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स में ₹30 लाख में खरीदे जाने के बाद शामिल हुए. आदित्य बिड़ला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के चेयरमैन भी हैं. फिलहाल वह बिजनेस की दुनिया में एक्टिव हैं.

आखिरी स्टार भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अमीर

सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि हमारी इस लिस्ट का सबसे आखिरी स्टार क्रिकेटर भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की कुल नेटवर्थ से ज्यादा अमीर है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) दुनिया के बड़े क्रिकेट बोर्डों में शामिल है, लेकिन आर्थिक ताकत के मामले में यह BCCI तो छोड़ दीजिए बल्कि भारतीय स्टार क्रिकेटर्स से भी काफी पीछे है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार PCB की अनुमानित नेटवर्थ करीब 458 करोड़ रुपये से 600 करोड़ रुपये के बीच है, जबकि  सौरव गांगुली की कुल संपत्ति लगभग 650-700 करोड़ रुपये है.

BCCI का ग्लोबल क्रिकेट पर दबदबा

BCCI की बात करें तो भारतीय बोर्ड का ग्लोबल क्रिकेट पर दबदबा है क्योंकि भारत के दर्शक इसे कमाई की बेजोड़ ताकत देते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड की कुल नेटवर्थ लगभग 18,700 करोड़ रुपये से 20,686 करोड़ रुपये (लगभग 2.25 अरब अमेरिकी डॉलर) के बीच आंकी गई है.

ये भी पढ़ें- IND vs SL: 'आज टेस्ट क्रिकेट की जीत हुई,' सोनल दिनुषा की पारी ने जीता टीम इंडिया के कप्तान गिल का दिल

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में नेटवर्थ से जुड़े आंकड़े CelebrityNetWorth.com और उपलब्ध रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. NDTV इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, Virat Kohli, Sachin Ramesh Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com