टीम इंडिया की World Cup 2023 के लिए अंतिम तैयारियों को पुख्ता रूप देने के लिए BCCI मेगा इवेंट से पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने की योजना बना रहा है. यह सीहीज Asia Cup 2023 के बाद खेली जाएगी, जो 7 सितम्बर को खत्म हो रहा है. बोर्ड सचिव जय शाह ने इस बात की भी पुष्टि की कि वर्तमान मीडिया राइट अगस्त के आखिर में खत्म हो सकते हैं और इसके बाद नई डील की जाएगी. ऐसे में यह द्विपक्षीय सीरीज नए मीडिया राइट्स के तहत खेली जा सकती है. जय शाह ने एक वेबसाइट से कहा, सीरीज के लिए टेंडर जल्द ही जारी होगा.
अंबाती रायुडू के कारण BCCI अब इस बारे में बड़ा फैसला लेने को तैयार
भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा
World Cup 2023 की फाइनल तैयारियों के मद्देनजर भारत कंगारुओं के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा. यह ऑस्ट्रेलिया की इस साल भारत के खिलाफ दूसरी सीरीजद होगी. मार्च में भी इसने भारत के खिलाफ सीरीज खेली थी. और इसे 2-1 से जीता था. जाहिर है कि यह सीरीज दोनों दी देशों की मेगा इवेंट के लिए बड़ी प्लानिंग का हिस्सा है. और जो भी यह सीरीज जीतेगा, उसे विश्व कप के लिए खासा फायदा मिलेगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
संभावित शेड्यूल इस प्रकार है
सीरीज को लेकर आधिकारिक तौर पर ऐलान होना बाकी है. लेकिन मैचों का आयोजन 20-26 सितंबर के बीच हो सकता है. ज्यादा से ज्यादा तारीख 27 तक जाएगी. पहला वनडे 20 को, दूसरा 23 और आखिरी वनडे 26 सितंबर को हो सकता है. ये तीनों ही मैच उन स्थलों पऱ खेले जाने की उम्मीद है, जहां World Cup 2023 के मैच आयोजित नहीं होंगे. सीरीज का यह शेड्यूल इस लिहाज से है क्योंकि 17 सितंबर तक एशिया कप चलेगा और विश्व कप के वॉर्म-अप मैच 29 सितंबर से शुरू हो रहे हैं.
--- ये भी पढ़ें ---
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं