BCCI सात जुलाई को होने वाली अपनी शीर्ष परिषद की बैठक में विदेशी टी20 लीग में रिटायर्ड खिलाड़ियों की हिस्सेदारी की मौजूदा नीति की समीक्षा करेगा. BCCI अपनी लंबे समय से चली आ रही नीति के अनुसार खुद से पंजीकृत खिलाड़ियों को तभी विदेशी टी20 लीग में हिस्सा लेने की अनुमति देता है, जब वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लेते हैं जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) भी शामिल है, अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) ने पिछले महीने CSK की खिताबी जीत में भूमिका निभाने के बाद आईपीएल से संन्यास ले लिया था. अब वह जुलाई में अमेरिका में होने वाली शुरुआती मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में टेक्सास सुपरकिंग्स में खेलते हुए नजर आएंगे. BCCI अपने सक्रिय खिलाड़ियों को टी20 लीग में हिस्सा लेने से बचाना चाहता है और ताजा घटनाक्रम को देखते हुए वह अपने रिटायर्ड खिलाड़ियों की भागीदारी पर एक अनुच्छेद ला सकता है.
घरेलू क्रिकेट का स्तर और ज्यादा कमजोर नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिए वह ऐसा कर सकता है क्योंकि टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट के फैलने से काफी खिलाड़ी जल्दी संन्यास ले सकते हैं. बैठक के एजेंडे के अनुसार विदेशों में रिटायर्ड खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर चर्चा की जाएगी. BCCI ने सितंबर-अक्टूबर में हांगजोऊ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए अपनी टीम (पुरुष और महिला) को भेजने का फैसला किया है. पुरुषों की स्पर्धा भारत की विश्व कप तैयारियों के साथ ही होगी इसलिये इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में दूसरे दर्जे की टीम के हिस्सा लेने की उम्मीद है.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भारतीय बी टीम की कप्तानी के लिए शिखर धवन के नाम की चर्चा हो रही है. एशियाड में महिलाओं की मुख्य टीम हिस्सा लेगी और स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदार होगी. एशियाई खेलों में क्रिकेट अंतिम बार 2014 इंचियोन चरण में खेला गया था. भारतीय टीम ने नौ साल पहले उस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था.
बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी घरेलू सरजमीं पर होने वाले वनडे विश्व कप के लिए स्टेडियमों को ‘अपग्रेड' करने के लिए ‘रोडमैप' पर भी फैसला करेंगे. आईसीसी का यह टूर्नामेंट 10 स्थलों में आयोजित किया जायेगा जिसमें से ज्यादातर में मरम्मत की जरूरत है. बोर्ड घरेलू सत्र के लिए प्रसारक और जर्सी प्रायोजक के बिना है. बैठक में इन दोनों मुद्दों पर भी चर्चा होगी. पुरुष टीम की शर्ट पर WTC Final के दौरान कोई प्रायोजक ‘लोगो' नहीं था. सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राफी के लिए खेलने की परिस्थितियों पर भी फैसला किया जाएगा, जिसमें ‘इम्पैक्ट खिलाड़ी' नियम शामिल है.
--- ये भी पढ़ें ---
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं