विज्ञापन

IND vs ENG ODI Series: जायसवाल से लेकर तिलक वर्मा तक, प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं बना पाए ये पांच स्टार

यशस्वी जायसवाल को शतक लगाने के बाद भी टीम में अपनी जगह नहीं बचा पाए, जबकि सिराज को नहीं चुना गया है और गायकवाड़ एक बार फिर नजरअंदाज किए गए हैं.

IND vs ENG ODI Series: जायसवाल से लेकर तिलक वर्मा तक, प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं बना पाए ये पांच स्टार
India Squad for ODI Series vs England

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में शतक लगाने के बाद भी सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह नहीं दी गई है. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ जो श्रीलंका में जारी ट्राई सीरीज में जबरदस्त फॉर्म में है, उन्हें एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है. यही स्थिति तिलक वर्मा की है. गायकवाड़ बैकअप के तौर पर भी नहीं है, जबकि कोहली की भागीदारी फिटनेस पर निर्भर है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह तीन साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं और ऐसी सूरत में प्रिंस यादव को टीम से बाहर होना पड़ा है.

शतक भी नहीं बचाया पाया जगह: यशस्वी जायसवाल ने चेपॉक में शानिवार को नाबाद 110 रनों की पारी खेली थी. जायसवाल को सीरीज को सीरीज के पहले मैच में मौका नहीं मिला था, जबकि लखनऊ में वह सिर्फ 4 रन बना पाए थे. जायसवाल को इस सीरीज के लिए कोहली के चोटिल होने पर स्क्वाड में शामिल किया था. शतक के बाद उम्मीद बंधी थी कि उन्हें मौंका मिले, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

एक बार फिर नजरअंदाज हुए गायकवाड़: ऋतुराज गायकवाड़ का नजरअंदाज होना जारी रहा, वो भी तब जब उनके बल्ले से लगातार रन आ रहे हैं. गायकवाड़ मौजूदा समय में श्रीलंका में है और ट्राई सीरीज के लिए भारतीय दल का हिस्सा हैं. गायकवाड़ इस ट्राई सीरीज में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन उनके नाम पर विचार नहीं किया गया. ट्राई सीरीज में उन्होंने 5 मैचों में 54.80 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. उन्होंने एक शतक और एक अर्द्धशतक लगाया है. 

तिलक वर्मा भी नहीं बना पाए जगह: ट्राई सीरीज की शुरुआत से पहले इस तरह की रिपोर्ट्स आईं थी कि तिलक वर्मा पर सेलेक्टर्स की नजरें हैं और वो उनमें अगला लीडर देख रहे हैं. तिलक की अगुवाई में टीम इंडिया फाइनल में पहुंची. तिलक इस सीरीज में अलग-अलग पोजिशन पर खेले और 5 मैचों में से चार में अर्धशतक लगाया. तिलक ने 5 मैचों में 55.00 की औसत से 275 रन बनाए. लेकिन वह भी स्क्वाड का हिस्सा नहीं है. जबकि टी20 फॉर्मेट में वह भारत के उपकप्तान हैं.

प्रिंस यादव बाहर: आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद प्रिंस को टीम इंडिया का बुलावा आया था. प्रिंस को दो मैचों में खेलने का मौका मिला और उन्होंने 3 विकेट निकाले. हालांकि, बुमराह के आने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया है. बुमराह की 3 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. कहा जाए तो प्रिंस का कोई कसूर नहीं है लेकिन वह टीम में अपनी जगह खो गए. 

हर्ष दुबे: अक्षर पटेल को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए आराम दिया गया था. ऐसे में जब उनकी वापसी हुई तो हर्ष को बाहर होना पड़ा है. हालांकि, सेलेक्टर्स ने सुंदर पर भरोसा जताया है. हर्ष ने 2 मैचों में 4 विकेट निकाले. दुबे को सिर्फ 12 ओवर गेंदबाजी मिली. 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने धुरंधर स्टाइल में श्रीलंका से लिया बदला, लगाई 18 बाउंड्री, 324 की स्ट्राइक से कूटे रन

यह भी पढ़ें: हार्दिक चूके, बुमराह की वापसी, कोहली को शर्त के साथ मौका, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Cricket, Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, Namboori Thakur Tilak Varma, Prince Yadav, Harsh Surendra Dubey, Ruturaj Dashrat Gaikwad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com