India vs South Africa 2nd Test, Team India Predicted Playing XI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा. भारतीय टीम अभी सीरीज में 0-1 से पीछे है क्योंकि उसे सेंचुरियन में पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया की निगाहें इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज 1-1 से बराबरी करने पर होगी. वहीं इस मैच में सबकी निगाहें इस बात पर रहेंगी कि क्या टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आवेश खान को मौका देता है या नहीं. इसके अलावा सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन और रवींद्र जडेजा प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाते हैं या नहीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आवेश खान को मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है. जबकि रवींद्र जडेजा पहले टेस्ट में पीठ में ऐठन के कारण नहीं खेल पाए थे, तो अभिमन्यु ईश्वरन सेंचुरियन में हुए बॉक्सिंग-डे टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं थे. पहले टेस्ट में टीम इंडिया कि ना सिर्फ बल्लेबाजी निराशाजनक थी, बल्कि गेंदबाजों का प्रदर्शन भी औसत था.
सेंचुरियन टेस्ट के दौरान शार्दुल ठाकुर ने 19 ओवर गेंदबाजी की थी और उन्होंने 101 रन दिए थे. शार्दुल ठाकुर को सिर्फ एक विकेट मिला था. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 20 ओवर गेंदबाजी की थी और उन्होंने 93 रन खर्च किए थे और वो भी सिर्फ एक विकेट लेने में सफल हो पाए थे. इसके बाद से ही माना जा रहा था कि यह दोनों खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं खासकर प्रसिद्ध कृष्णा.
हालांकि, केपटाउन टेस्ट से पहले मैच की पूर्व संध्या पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने इस बात के संकेत दिए हैं कि मैनेजमेंट एक बार फिर प्रसिद्ध कृष्णा पर भरोसा जताएगा.
रोहित से जब गेंदबाजी में संभावित बदलाव और मुकेश कुमार को मौका दिए जाने के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा,"हमारी टीम प्रबंधन के साथ संक्षिप्त बातचीत हुई कि हम इस टेस्ट मैच के लिए कैसे गेंदबाज चाहते हैं. हमने अभी तक अपनी अंतिम एकादश तय नहीं की है. हमारे सभी खिलाड़ी फिट और चयन के लिए उपलब्ध हैं. हम अभी इस पर अंतिम फैसला करेंग."
उन्होंने कहा,"मैं जानता हूं कि हमारी गेंदबाजी थोड़ा अनुभवहीन है और जब ऐसा होता है तो आपको उन पर भरोसा दिखाना होता है. ऐसा किसी भी टीम के साथ हो सकता है. पिछले मैच के बाद मैंने कहा था की प्रसिद्ध अपना पहला मैच खेल रहा है. जब आप अपना पहला मैच खेल रहे होते हैं तो हर कोई नर्वस होता है."
ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन
भारत संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/अवेश खान.
दक्षिण अफ्रीका संभावित प्लेइंग इलेवन: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.
यह भी पढ़ें: नाथन लियोन ने चुने विश्व क्रिकेट के टॉप 3 बल्लेबाज, जिनके खिलाफ खेले, लिस्ट में दो भारतीय शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं