विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान फाइनल: तकनीक से ज्यादा धैर्य की परीक्षा, जानें किसी बड़ी वजह से पिच को लेकर खौफजदा हैं खिलाड़ी

भारत-पाकिस्तान फाइनल: पिच के मिजाज से खौफजदा खिलाड़ी, तकनीक से ज्यादा धैर्य की परीक्षा, पेसर्स के मुकाबले स्पिनर्स ने निकाले हैं विकेट

भारत-पाकिस्तान फाइनल: तकनीक से ज्यादा धैर्य की परीक्षा, जानें किसी बड़ी वजह से पिच को लेकर खौफजदा हैं खिलाड़ी
भारत-पाकिस्तान फाइनल: पिच के मिजाज से खौफजदा खिलाड़ी

विश्व चैंपियन भारत शनिवार को एशियाई खेलों के पुरुष क्रिकेट के स्वर्ण पदक मुकाबले में पाकिस्तान की युवा टीम के खिलाफ अपने अनुभवी सितारों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगा. दोनों देशों के बीच यह मुकाबला एशियाई खेलों की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का अब तक का सबसे अधिक राजनीतिक तनाव वाला फाइनल होगा. मैदान पर दोनों टीमें जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी और मैदान के बाहर भी दोनों के बीच तनातनी बनी रहने की संभावना है. पिछले साल एशिया कप के दौरान शुरू हुई हाथ न मिलाने की परंपरा के कारण इस मुकाबले से पहले या बाद में भी खिलाड़ियों के एक-दूसरे से हाथ मिलाने की संभावना बेहद कम है. वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और हॉकी में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने मुकाबलों के बाद हाथ मिलाते और गले मिलते नजर आए हैं. हालांकि, उससे पहले दोनों देशों के खिलाड़ी पिच को लेकर जरूर खौफजदा होंगे.

पिच के मिजाज से खौफजदा खिलाड़ी

जापान के निशिन में कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच एक हाइब्रिड सतह वाली है जिसमें स्थानीय मिट्टी और सिंथेटिक फाइबर का इस्तेमाल किया गया है. यह पिच अच्छी उछाल और ग्रिप देती है, और मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ स्पिन बॉलिंग और धीमी गति की गेंदों के लिए बहुत मददगार साबित होती है. यह कहानी का सिर्फ एक पहलू भर है. पिच पर मौजूद दरारें, नमी और तेज धूप के कारण चलते असमान उछाल, यहां बैटिंग को काफी मुश्किल बना देती है. बल्लेबाजों के लिए गेंद की लेंथ को सही जज कर पाना असंभव सा है.

क्या कहते हैं आंकड़ें

इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा है और आंकड़ों में  भी यही झलकता है. यहां स्पिन बनाम पेसर्स के बीच विकेट शेयरों का अंतर दोगुने के करीब है. जहां स्पिनर्स ने 64.81 प्रतिशत विकेट निकाले हैं, वहीं सीमर्स के खाते में 35.18 फीसदी विकेट आए हैं. इस मैदान पर हुए 13 मैचों में तेज गेंदबाजों को 22 विकेट मिले हैं. जबकि स्पिनरों ने 56 शिकार किए हैं और फाइनल के दौरान भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है. 

बल्लेबाजों का होगा 'टेस्ट'

भारत ने सेमीफाइनल में 169 का स्कोर किया था. यह इस पिच पर चौथा सबसे बड़ा टोटल है. अभी तक इस मैदान पर सिर्फ पांच बार 150 या उससे अधिक रन बने हैं.  आंकड़ों से तो स्पष्ट है कि पिच पर बैटिंग इतनी भी आसान नहीं है, लेकिन भारत के पास वैभव, संजू, अभिषेक और ईशान जैसे बल्लेबाज हैं, जो अपने दमदार स्ट्रोक प्ले से परिस्थितियां एकतरफा कर सकते हैं और श्रीलंका के खिलाफ ईशान की पारी इसका उदाहरण है. हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा कि फाइनल में बल्लेबाजी के दौरान धैर्य उतना ही अहम हो सकता है जितनी कि ताकत.

इन खिलाड़ियों पर होगी नजरें

ऐसी पिच पर भारत की तरफ से अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई की भूमिका बेहद अहम हो जाती है. पिच से परिस्थितियां चाहे जैसी हों, जसप्रीत बुमराह अपनी गेंदबाजी से प्रभाव डालने में सक्षम हैं. कप्तान अय्यर जरूरत पड़ने पर अभिषेक शर्मा को भी गेंद थमा सकते हैं.

बात अगर पाकिस्तान की करें तो अबरार अहमद और सुफियान मोकिम के साथ साइम अयूब और अराफात मिन्हास भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. मुकाबले का नतीजा काफी हद तक दोनों टीमों के स्पिनरों के 16 ओवरों पर निर्भर कर सकता है.

भारत के लिए इस मुकाबले में हासिल करने को बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन गंवाने के लिए काफी कुछ है. भारतीय टीम के अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्मण को जानने वाले मानते हैं कि उन्हें हार बिल्कुल पसंद नहीं है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

 भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, विपराज निगम, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), साइम अयूब, माज सदाकत, उस्मान खान, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, मोहम्मद वसीम, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, अली रजा, साद मसूद, हैदर अली.

यह भी पढ़ें: फ्री में देख सकते हैं भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल? एशियाड में पहली बार होगा ऐसा, 10 प्वाइंट्स से पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: IND vs PAK Final: बुमराह बनाम फरहान से लेकर अभिषेक VS साइम तक... गोल्ड के लिए इन धुरंधरों की टक्कर पर टिकी नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com