विज्ञापन

जंतर-मंतर 2.0: सुबह से ही हलचल तेज, बसों में भरकर पहुंच रहे जवान; CEC के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

दिल्ली के जंतर-मंतर में आज फिर सुबह से ही हलचल तेज है. मुक्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यहां आज भी प्रदर्शन होगा. दोपहर एक बजे लोगों से जुटने का आह्वान किया गया है. इससे पहले यहां पुलिस की भारी तैनाती की गई है.

जंतर-मंतर 2.0: सुबह से ही हलचल तेज, बसों में भरकर पहुंच रहे जवान; CEC के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल
जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह बसों से भरकर लाए गए जवान.
NDTV
  • दिल्ली और मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं.
  • प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है और जंतर-मंतर पर विरोध जारी रखने का ऐलान किया है.
  • दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी और धारा 163 लागू कर कई इलाकों में निषेधाज्ञा लगाई है.
नई दिल्ली:

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन तेज होता नजर आ रहा है. शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के साथ-साथ आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा प्रदर्शन हुआ. दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी, AISA सहित कई संगठनों ने प्रदर्शन किया. वहीं मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में विशाल विरोध-प्रदर्शन किया गया. आज फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाना है. दरअसल प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, तब तक वो प्रदर्शन करते रहेंगे. ऐसे में शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर फिर से सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. जंतर-मंतर से सुबह-सुबह से सामने आए विजुअल में जवान बसों में भरकर पहुंचते नजर आए. बैरिकेडिंग तो पहले से हैं ही. पुलिस के साथ-साथ RAF जवानों की जंतर-मंतर पर तैनाती की गई है. 

आज एक बजे फिर से जंतर-मंतर जुटने का आह्वान

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की नेशनल प्रेसिडेंट नेहा बोरा ने शनिवार यानी कि आज भी जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर उन्होंने दोपहर 1 बजे लोगों से जुटने की अपील की है. दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने एलान किया है कि इस मुद्दे पर उनका संगठन 10 अक्तूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगा.

जंतर-मंतर के पास धारा 163 लागू

दिल्ली पुलिस ने मुख्य जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था और नई दिल्ली के कई इलाक़ों में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी. यहां पुलिस की भारी तैनाती की गई है. बैरिकेडिंग भी किया गया है.

कल के प्रदर्शन में 1000 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए थे

मालूम हो कि शुक्रवार को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, आतिशी और संजय सिंह के साथ-साथ कुछ छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित 1000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था. जिसमें नेहा बोरा, योगेंद्र यादव सहित कई बड़े नाम थे. 

राजनीतिक दल और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) और अन्य छात्र संगठनों के सदस्य मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं और बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें - आतिशी, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज समेत 500 लोग हिरासत में, CEC के खिलाफ दिल्ली में प्रोटेस्ट जारी

यह भी पढ़ें - दिल्ली में 11 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बीच DMRC का फैसला, देखें स्टेशन लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jantar Mantar, Jantar Mantar Protest, Jantar Mantar Protest Live, CEC Gyanesh Kumar Controversy, CEC Gyanesh Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com