- WTC प्वाइंट टेबल में भारतीय टीम चौथे स्थान पर
- सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय टीम का एक अंक कटा
- हर एक ओवर देर करने के लिए एक अंक काटा जाता है
सेंचुरियन (Centurion) में अफ्रीका दौरे (IND vs SA) के पहले ही मैच में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है लेकिन जीत के बावजूद पहले टेस्ट मैच में धीमी ओवररेट के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में एक अंक गंवा दिया है. मैच रेफरी एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट ने विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया. आईसीसी (ICC) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के अभी आठ मैचों के बाद चार में जीत के साथ 53 अंक हैं.
यह पढ़ें- SA vs IND: पूर्व सेलेक्टर ने दूसरे टेस्ट से पहले चेतेश्वर पुजारा के लिए जारी की वॉर्निंग
आईसीसी (ICC) के आधिकारिक बयान में ये कहा गया है कि "खिलाड़ियों और खिलाड़ी समर्थन कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, अगर उनकी टीम आवंटित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहती है, और अनुच्छेद 16.11 के अनुसार आईसीसी मैंस वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनयशिप में निर्धारित समय में जितने भी ओवर कम किए जाएंगे सजा के तौर पर उतने ही अंक काट लिए जाएंगे. इसके बाद अंपायर मरैस इरास्मस, एड्रियन होल्डस्टॉक, अल्लाहुद्दीन पालेकर और बोंगानी ने भी इस आरोपों को सही माना है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह पढ़ें- हाशिम अमला ने लगाई साउथ अफ्रीका की टीम की 'क्लास', बोले-मैच का नतीजा एकदम सही
आपको बता दें कि नॉटिंघम टेस्ट में धीमे ओवर रेट के कारण भारत (IND) ने अगस्त 2021 में भी दो डब्ल्यूटीसी अंक गंवाए थे. बताते चलें कि 2023 में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ में ओवर रेट के कारण अंक गंवाना महंगा साबित हो सकता है. 2019-21 के पहले डब्ल्यूटीसी साइकिल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी इस जुर्माने का सामना करना पड़ा था. भारत के ख़िलाफ़ 2020 के मेलबर्न टेस्ट के दौरान धीमी ओवर गति के कारण उन्हें चार अंक गंवाने पड़े थे. इसके चलते वह भारत के ख़िलाफ़ फ़ाइनल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई थी. भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल कर ली है. अब अगला मैच जोहान्सबर्ग में 3 जनवरी 2022 से खेला जाएगा.
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं