विज्ञापन

पाकिस्तान हुआ पस्त, भारत ने रचा इतिहास! 19 रन से जीतकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, अभिषेक शर्मा का तहलका

एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रन से हराकर गोल्ड मेडल मैच अपने नाम कर लिया है. भारत ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम करने का कमाल किया.

भारत ने पाकिस्तान को हराया

एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीत लिया. फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 212 रन का टारगेट दिया था. पाकिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन बनाए, पाकिस्तान की ओर से  हसन नवाज ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की, पाकिस्तान के लिए आखिरी ओवर तक उम्मीद बरकरार रखा, आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 33 रन की दरकार थी. भारत की ओर से आखिरी ओवर शिवम दुबे गेंदबाजी करने आए. पहली गेंद पर नवाज ने चौका जमाया तो ऐसा लगा कि क्या मैच बदल जाएगा. इसके बाद दूसरी गेंद पर दुबे ने वाइड गेंद की. लेकिन फिर दुबे ने गेंदबाजी में वापसी की और लीगल दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं दिया. वहीं, तीसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना, दो गेंद पर कोई रन नहीं बना जिसके पाकिस्तान के लिए मैच बनाना मुश्किल हो गया.

इसके बाद नवाज ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया लेकिन तब तब बहुत देर हो चुका था. अब पांचवीं गेंद पर नवाज ने दो रन लिए, आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को 20 रन की दरकार थी.आखिरी गेंद पर नवाज को दुबे ने आउट कर दिया और भारत यह मैच 19 रन से जीतने में सफल रहा. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही.  हसन नवाज़ ने पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 96 रन की पारी खेली, भारत की ओर से अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, और शिवम दुबे को 2-2 विकेट मिला. 

अभिषेक शर्मा का तूफान

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी.  टीम ने वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के रूप में शुरुआती 2 विकेट 51 रन पर खो दिए थे. वैभव 9 गेंदों पर 15 और सैमसन 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए। पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक शर्मा क्रीज पर डटे थे और रन गति को बनाए हुए थे. अभिषेक ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़कर टीम का स्कोर 93 तक पहुंचाया. अभिषेक तीसरे विकेट के रूप में 28 गेंदों पर 7 छक्के और 3 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेलकर आउट हुए.

श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों पर 21 और ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली। श्रेयस अय्यर पांचवें विकेट के रूप में 133 के स्कोर पर 14.1 ओवर में आउट हुए. इसके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने छठे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 62 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 193 तक पहुंचाया.

शिवम दुबे 15 गेंदों पर 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा ने 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया। वह 22 गेंदों पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ अक्षर 1 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने 6 विकेट पर 211 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने 2-2 विकेट लिए.  सईम अयूब और अबरार अहमद को 1-1 विकेट मिला.

भारत की जीत के हीरो

अभिषेक शर्मा
अभिषेक ने मैच में 28 गेंद पर 61 रन की पारी खेली जिसने मैच को बदलने का काम किया, अभिषेक की पारी ने भारत के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी. 

तिलक वर्मा
आखिरी समय में तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली, तिलक ने 22 गेंद पर 51 रन की नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर भारतीय टीम 211 रन बना पाने में सफल रही. 

शिवम दुबे 
एक समय भारतीय टीम 200 के स्कोर को पार करने में संघर्ष कर रही थी लेकिन दुबे और तिलक ने आखिरी समय में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की, दोनों ने मिलकर तेजी से  छठे विकेट के लिए 62 रन साझेदारी की जिससे मैच पूरी तरह से पलट गया.

भारतीय गेंदबाजों का कमाल
भारत के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर शुरू से ही दबाव में रखा, यही कारण रहा कि सिर्फ एक बल्लेबाज को छोड़कर दूसरे बल्लेबाज रन नहीं बना सके. नवाज के अलावा सईम अयूब  ने 29 रन की पारी खेली, माज सकाकत ने 23 रन बनाए. भारत के लिए अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, और शिवम दुबे  दो - दो विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 33 रन दिए. 

यह भी पढ़ें | भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे आज: फ्री में कहां देख पाएंगे लाइव

यह भी पढ़ें | अभिषेक नंबर-1, नंबर 2 तिलक वर्मा, कोहली नंबर 3, भारत-पाक टी-20 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले टॉप 5 बैटर्स

यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेते ही सैम अयूब ने किया 'बेबी सेलिब्रेशन', मचा बवाल,अभिषेक शर्मा ने ऐसे दिया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Namboori Thakur Tilak Varma, Abhishek Sharma, Asian Games 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com