विज्ञापन

IND vs WI: किन धुरंधरों को मिलेगा मौका, पिच क्या खिलाएगी गुल, रोमांच फीका करेगी बारिश? सभी सवालों का जानें जवाब

India vs West Indies, 52nd Match, Super Eights, T20 World Cup 2026: ईडन गार्डन्स की पिच स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार रही है. टी20 मुकाबलों में यहां अक्सर छक्के चौकों की बरसात होते हुए देखी जाती है.

IND vs WI: किन धुरंधरों को मिलेगा मौका, पिच क्या खिलाएगी गुल, रोमांच फीका करेगी बारिश? सभी सवालों का जानें जवाब
भारतीय खिलाड़ी
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा
  • भारत की गेंदबाजी विपक्षी टीम के मुकाबले बेहतर मानी जा रही है और मैच का रुख बदलने में सक्षम है
  • पिछले पांच मैचों में दोनों टीमों ने चार-चार जीत हासिल की हैं, जिससे दोनों का प्रदर्शन लगभग समान है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs West Indies, 52nd Match, Super Eights, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. 'सुपर-8' राउंड का आखिरी मुकाबला एक मार्च को भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच कोलकाता स्थित ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां जिस टीम को जीत मिलेगी. वह सेमी फाइनल राउंड में प्रवेश करेगी. वहीं जिस टीम को शिकस्त मिलेगी. उसका टूर्नामेंट से सफर समाप्त हो जाएगा. यहीं वजह है कि सबकी निगाहें इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी हुई है. टूर्नामेंट में भारतीय टीम एक सुव्यवस्थित दबदबा बनाने वाली टीम के रूप में नजर आ रही है. वहीं वेस्टइंडीज के पास ऐसे खतरनाक बल्लेबाज हैं जो हारी हुई बाजी को जिताने का दम रखते हैं. हालांकि, गेंदबाजी में भारतीय टीम को विपक्षी टीम के खिलाफ बढ़त हासिल है. भारत के गेंदबाज मैच का रुख बदलने में माहिर हैं. टीम की गेंदबाजी में गति और रहस्यमयी गेंदबाजों का मिश्रण है. वहीं वेस्टइंडीज की गेंदबाजी पूरी तरह से रक्षात्मक नजर आती है. भारत को हराने के लिए वेस्टइंडीज को हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करना होगा. नहीं तो शायद ही उसे जीत मिले. 

पिछले पांच मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन 

बात करें पिछले पांच मैचों में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो दोनों टीमों का पलड़ा एक बराबर नजर आता है. भारतीय टीम को अपने पिछले पांच मैचों में से चार मैचों में जीत मिली है, जबकि महज एक मैच में हार का सामना करना है. वहीं वेस्टइंडीज का हाल भी कुछ ऐसा ही है. वेस्टइंडीज की टीम को अपने पांच में चार मैचों में जीत, जबकि एक मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है. 

रिंकू के खेलने की संभावना कम 

शुरुआती मुकाबलों में टीम का हिस्सा रहने वाले रिंकू सिंह को शायद ही वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका मिले. क्योंकि जिम्बाब्वे के खिलाफ मिले मौके को संजू सैमसन ने दोनों हाथों से लपका है. पिछले मुकाबले में उन्होंने टीम को तेज तर्रार अंदाज में शुरुआत दिलाई थी. जिसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उनके खेलने की संभावना जताई जा रही है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन 

1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 ईशान किशन, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 हार्दिक पंड्या, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमरा, 11 वरुण चक्रवर्ती. 

ब्रैंडन किंग हुए फिट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में चोटिल होने वाले बल्लेबाज ब्रैंडन किंग अब पूरी तरह से फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं. जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि टीम में शायद ही कोई बदलाव हो. 

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन 

1 ब्रैंडन किंग, 2 शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), 3 शिमरोन हेटमायर, 4 रोवमैन पॉवेल, 5 रोस्टन चेज, 6 शेरफेन रदरफोर्ड, 7 रोमारियो शेफर्ड, 8 जेसन होल्डर, 9 मैथ्यू फोर्ड, 10 गुडाकेश मोती, 11 शमर जोसेफ.

पिच का मिजाज

ईडन गार्डन्स की पिच स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार रही है. टी20 मुकाबलों में यहां अक्सर छक्के चौकों की बरसात होते हुए देखी जाती है. ऐसे में रविवार को फैंस को भरपूर इंटरटेनमेंट मिलने वाली है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने शनिवार को संकेत दिया था कि पिच सूखी लग रही है. 

रोचक तथ्य  

- 1983 के बाद से भारतीय टीम को इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज खिलाफ ईडन गार्डन्स में शिकस्त का सामना नहीं करना पड़ा है. 

- वेस्टइंडीज की टीम 2016 का खिताब जितने का बाद आईसीसी के किसी भी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई है. 

यह भी पढ़ें- IND vs WI, T20 WC 2026: खूब होगी छक्के चौकों की बरसात, ये 11 धुरंधर टीम इंडिया को दिलाएंगे जीत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com