विज्ञापन
8 minutes ago

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में एक के बाद एक कई रोमांचक मैच दुनिया भर के फ़ैन्स का दिल जीत रहै हैं. कल एक मैच में दिल्ली की चांदनी चौक से कम आबादी वाले देश ने दुनिया भर के फ़ुटबॉल फ़ैन्स को दंग कर दिया. चांदनी चौक से कम आबादी और दिल्ली की एक चौथाई से भी कम क्षेत्रफल वाले कुरासाओ ने अपने पहले वर्ल्ड कप को यादगार बना दिया. आज ही 1958 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल खेल चुकी स्वीडन की टीम को ट्यूनिशिया को 5-1 से रौंदकर धमाकेदार शुरुआत की. 

चांदनी चौक से भी कम आबादी वाले देश ने चौंकाया
चांदनी चौक वर्ल्ड कप के एक ग्रुप मैच में अमेरिका के ह्यूस्टन स्टेडियम में हुए मुक़ाबले में चार बार की चैंपियन जर्मनी ने कुरासाओ को 7-1 से हराकर धमाकेदार शुरुआत की है. मैच के छठे मिनट से लेकर 88 मिनट के बीच जर्मनी के 6 खिलाड़ियों ने 7 गोल दागे. जर्मनी की ओर से काई हावेर्ट्ज़ (Kai Havertz) ने 2 गोल किए. 

लेकिन बड़ी बात ये है कि अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रही कुरासाओ की टीम के लिवानो कोमेनेनशिया ने भी चार बार की चैंपियन जर्मनी के ख़िलाफ़ 1 गोल दागा. 

कुरासाओ कैरीबियन आईलैंड का एक छोटा सा ऑटोनोमस द्वीप या आईलैंड है. ये दिल्ली के क़रीब एक-चौथाई क्षेत्रफल में फ़ैला है और यहां करीब डेढ़ लाख लोग रहते हैं जो दिल्ली के चांदनी चौक की 2 लाख वाली आबादी से भी करीब 50,000 कम है. 

पावरहाउस जापान ने जीता दिल

अमेरिका के डालास स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-F के एक दिलचस्प मैच में एशिया की पावरहाउस और टूर्नामेंट की डार्क हार्स मानी जा रही जापान की टीम ने हॉलैंड को बराबरी पर रोककर सबको हैरान कर दिया. टोटल फ़ुटबॉल खेलनेवाली हॉलैंड की टीम ने एशिया में सबसे ऊंची 18वीं रैंकिंग वाली जापान टीम के ख़िलाफ़ 2 बार बढ़त बनाई. मगर समुराई ब्लू के नाम से मशहूर जापान की टीम आख़िर तक फ़ाइट करती रही. 

वर्ल्ड कप में बिना ख़िताब जीते सबसे ज़्यादा तीन बार फ़ाइनल खेलने वाली ((1974, 1978, 2010)) नीदरलैंड्स की टीम की ओर से वैन डाई और समरविल ने गोल किये जबकि जापान की ओर से नाकामुरा और कमाडा ने जवाबी गोल किए. ग्रुप-F में मेक्सिको के मोंटेरे में खेले गए अहम मुक़ाबले में वर्ल्ड नंबर 38 स्वीडन ने ट्यूनिशाया के ख़िलाफ़ धमाकेदार 5-1 से जीत हासिल कर ली. 1958 में वर्ल्ड चैंपियन ब्राज़ील के ख़िलाफ़ फ़ाइनल और 2 सेमीफ़ाइनल खेलने वाली स्वीडन की ओर से यासिन आयारि के दो गोल के साथ चार खिलाड़ियों ने 5 गोल दागे.

आज की टक्कर हरियाणा के रोहतक की आबादी वाले देश केप वेर्दे से 

ला रोखा या द रेड वन के नाम से मशहूर 2010 की फ़ुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन स्पेन की टीम आज रात 9:30 बजे अटलांटा में केप वेर्दे या ब्लू शार्क टीम से टक्कर लेने वाली है. दुनिया में दूसरे नंबर की टिकि टाका फ़ुटबॉल खेलने वाली स्पेन की टीम चैंपियन बनने के बाद कभी भी ग्रुप स्टेज या राउंड ऑफ़ 16 से आगे नहीं बढ़ पाई है. वर्ल्ड नंबर 2 और मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन को कई एक्सपर्ट्स इस बार ख़िताब का मज़बूत दावेदार आंक रहे हैं. 

दूसरी तरफ़ पश्चिमी अफ़्रीकी देश की केप वेर्दे वर्ल्ड रैंकिंग 67 है और पहली बार इस टीम ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफ़ाई किया है. लेकिन 10 द्वीप या Volcanic आईलैंड से बने केप वेर्दे की आबादी 5 लाख या दिल्ली के विकासपुरी जितनी या करोल बाग इलाके से भी कम है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com