विज्ञापन

भारत ए का डबल अटैक, पहले ठोके 334 रन, फिर ऑस्ट्रेलिया को 171 रनों पर समेट दिया

भारतीय खेमे से शम्स मुलानी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि तुषार देशपांडे और तनुष कोटियन को 2-2 विकेट हाथ लगे. इनके अलावा, अंशुल कंबोज और प्रफुल हिंग ने 1-1 विकेट चटकाया.

भारत ए का डबल अटैक, पहले ठोके 334 रन, फिर ऑस्ट्रेलिया को 171 रनों पर समेट दिया
शम्स मुलानी और तनुष कोटियन

भारत-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड में जारी अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. पहली पारी में 334 रन बनाने के बाद मेजबान टीम ने दूसरे दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया-ए को उसकी पहली पारी में सिर्फ 171 रन पर समेट दिया. फिलहाल भारतीय टीम के पास 163 रन की बढ़त है. चार दिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद साई सुदर्शन (57) ने शेख रशीद (16) के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद टीम फिर से बिखर गई. आलम ये रहा कि 5 विकेट 97 के स्कोर तक गिर गए.

यहां से तनुष कोटियन ने कुमार कुशाग्र के साथ छठे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 250 के पार पहुंचा दिया. कुशाग्र 12 चौकों के साथ 113 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तनुष ने 69 रन टीम के खाते में जोड़े. विपक्षी खेमे से कोरी रोचिचिओली ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि टॉड मर्फी को 3 सफलताएं हाथ लगीं. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया-ए टीम 171 रन पर ढेर हो गई. मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही। उसे 40 के स्कोर तक 4 झटके लग गए थे. इसके बाद जोश फिलिप ने जेसन संघा के साथ 45 रन की साझेदारी की। जोश 14 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद संघा ने लियाम स्कॉट के साथ छठे विकेट के लिए 41 रन जुटाते हुए ऑस्ट्रेलिया-ए को संभालने की कोशिश की, लेकिन मेहमान खेमा 200 के आंकड़े को छू नहीं सका. संघा 6 बाउंड्री के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए, जबकि लियाम स्कॉट ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

भारतीय खेमे से शम्स मुलानी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि तुषार देशपांडे और तनुष कोटियन को 2-2 विकेट हाथ लगे. इनके अलावा, अंशुल कंबोज और प्रफुल हिंग ने 1-1 विकेट चटकाया. दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज के बाद 3 वनडे मैच भी खेले जाने हैं. 

यह भी पढ़ें- 106 करोड़ में बिकी नई टीम, रोहित शर्मा की टी20 मुंबई लीग में हुआ बड़ा धमाका!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India A, Shams Zakir Mulani, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com