शेयर बाजार में दांव लगाने वालों के लिए अगला हफ्ता एक्शन से भरपूर रहने वाला है. 28 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 के बीच 4 कंपनियों के मेनबोर्ड IPO बाजार में दस्तक दे रहे हैं. इन कंपनियों का टारगेट बाजार से करीब ₹571.92 करोड़ जुटाने का है. चारों कंपनियां NSE और BSE पर लिस्ट होने की तैयारी कर रही हैं. जानिए किस कंपनी का कितना प्राइस बैंड है, न्यूनतम निवेश कितना होगा और लिस्टिंग कब तक हो सकती है.
28 सितंबर को खुलेंगे ये 2 IPO
हफ्ते की शुरुआत में ही दो कंपनियों के इश्यू दांव लगाने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे...
SRIT India IPO
यह ₹218.40 करोड़ का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है. निवेशक 28 से 30 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं. इसका प्राइस बैंड ₹123-₹130 प्रति शेयर है. निवेशकों के 115 शेयरों के एक लॉट के लिए न्यूनतम ₹14,950 लगाने होंगे.
Shah Investor's Home IPO
यह ₹90.17 करोड़ का फ्रेश इश्यू है. निवेशक इसमें 28 से 30 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं. इसका प्राइस बैंड ₹159-₹167 तय किया गया है. 85 शेयरों के लॉट के लिए कम से कम ₹14,195 की जरूरत होगी.
30 सितंबर से इन 2 कंपनियों में दांव लगाने का मौका
हफ्ते के बीच में 2 और कंपनियां अपने इश्यू लेकर आ रही हैं, जो 5 अक्टूबर तक खुले रहेंगे..
Vishal Nirmiti IPO
कंपनी इस ₹178 करोड़ के इश्यू में ₹145 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹33 करोड़ का OFS ला रही है. इसका प्राइस बैंड ₹208-₹220 है और न्यूनतम निवेश ₹14,960 (68 शेयर) रहेगा.
Nityas Gems & Jewellery IPO
₹108.35 करोड़ का यह फ्रेश इश्यू ₹70-₹75 के प्राइस बैंड पर पेश किया गया है. 200 शेयरों के एक लॉट के लिए ₹15,000 की रकम तय की गई है.
बाजार में लिस्टिंग और IPO का धमाका
अगले हफ्ते सिर्फ नए IPO ही नहीं आ रहे, बल्कि Adroit Industries, Elevate Campuses और Swastika Infra की बाजार में लिस्टिंग भी होनी है. दूसरी तरफ, Acevector (Snapdeal), Orient Cables, German Green Steel और Runwal Enterprises जैसे IPO 29 सितंबर तक खुले हैं. वहीं Moneyview और A-One Steels India में 28 सितंबर तक बोली लगाने का मौका है.
निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपको अगले हफ्ते आईपीओ में पैसे लगाना है तो सिर्फ लिस्टिंग गेन या प्राइस बैंड देखकर जल्दबाजी में फैसला न करें. किसी भी इश्यू में पैसा लगाने से पहले कंपनी के बिजनेस मॉडल, उसकी वित्तीय मजबूती और रिस्क के बारे में जरूर पता कर लें.
नोट- ये सिर्फ सामान्य जानकारी है.बाजार में निवेश हमेशा जोखिमों के अधीन होता है, इसलिए निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें- Dividend Stocks: ये तीन बड़ी सरकारी कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट और किसे मिलेगा मुनाफा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं