विज्ञापन

रांची में छक्कों का तूफान या स्पिन का जाल? दूसरे टी20 से पहले जान लें पिच का पूरा हाल

जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में अमूमन क्रिकेट प्रेमियों को संतुलित मुकाबला देखने को मिलता है. यहां कि पिच पारंपरिक रूप से सूखी और धीमी मानी जाती है.

रांची में छक्कों का तूफान या स्पिन का जाल? दूसरे टी20 से पहले जान लें पिच का पूरा हाल
जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स
@X

मौजूदा समय में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर है. जहां वनडे का रोमांच समाप्त हो चुका है और अब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज जारी है. प्रतिष्ठित सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (नौ अक्टूबर 2026) को रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेला जाएगा. अहम मुकाबलों को लेकर हर कोई उत्साहित है. मैच से पहले क्रिकेट प्रेमी यह जानने को भी उत्साहित है कि उन्हें दूसरे टी20 मुकाबले में उन्हें खूब छक्के-चौके देखने को मिलेंगे या विकेट की लड़ी देखने को मिलेगी. अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं, जो कुछ इस प्रकार है- 

पिच का मिजाज 

जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में अमूमन क्रिकेट प्रेमियों को संतुलित मुकाबला देखने को मिलता है. यहां कि पिच पारंपरिक रूप से सूखी और धीमी मानी जाती है. मुकाबले के दौरान खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता है. बॉल पिच पर फंसने लगती है और थोड़ी रुक कर बल्लेबाज तक पहुंचती है. जिससे आखिरी के ओवरों में स्पिनरों को पिच से काफी मदद मिलती है. 

ओस निभा सकती है अहम भूमिका 

दूसरा टी20 मैच डे-नाइट मुकाबला है. अक्टूबर का महीना चल रहा है. इस समय पर रांची में रात के वक्त ओस काफी गिरते हैं. मुकाबले के दौरान ज्यादा ओस का असर रहता है तो बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. 

वहीं ओस की मौजूदगी में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी आसानी हो सकती है. क्योंकि ओस के दौरान बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान होता है. 

मुकाबले के दौरान टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है. रांची की पिच तेज गेंदबाजों के मुफीद भी मानी जाती है. क्योंकि शुरुआती ओवरों में पिच से हल्की स्विंग मिलती है. 

यह भी पढ़ें- SA20 के बाजार में जोबर्ग का दबदबा, सबसे महंगे बिके रोल्स, फाफ-पोलार्ड भी हुए मालामाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com