विज्ञापन

SA20 के बाजार में जोबर्ग का दबदबा, सबसे महंगे बिके रोल्स, फाफ-पोलार्ड भी हुए मालामाल

SA20 लीग के आगामी सीजन के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इस बार के सबसे महंगे खिलाड़ी जेसन रोल्स बनकर उभरे.

SA20 के बाजार में जोबर्ग का दबदबा, सबसे महंगे बिके रोल्स, फाफ-पोलार्ड भी हुए मालामाल
फाफ डु प्लेसिस और जेसन रोल्स
@X

टी20 लीग SA20 के आगामी सीजन के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इस बार के सबसे महंगे खिलाड़ी जेसन रोल्स बनकर उभरे हैं. जिन्हें जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम ने 1.68 करोड़ भारतीय रुपये में खरीदा है. सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पूर्व अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस रहे. जिन्हें जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम ने ही 1.57 करोड़ भारतीय रुपये में खरीदा है. टॉप-3 में सबसे महंगे बिकने वाले तीसरे खिलाड़ी अफ्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर रहे. जिन्हें एमआई केपटाउन की टीम ने 1.51 करोड़ भारतीय रुपये में खरीदा. 

महज 18 साल के हैं जेसन रोल्स 

जेसन रोल्स महज 18 साल (18 साल और 176 दिन) के हैं. उनका जन्म 14 अप्रैल साल 2008 में जोहानसबर्ग में हुआ था. रोल्स बाएं हाथ से बल्लेबाजी और स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी करते हैं. टीम रोल्स बतौर ऑलराउंडर हिस्सा लेते हैं. 

जेसन रोल्स का घरेलू क्रिकेट करियर 

खबर लिखे जाने तक जेसन रोल्स ने घरेलू क्रिकेट में कुल पांच लिस्ट 'ए' और एक टी20 मुकाबला खेला है. जहां उनके बल्ले से लिस्ट 'ए' की पांच पारियों में 21.80 की औसत से 109 और टी20 की एक पारी में 45 रन निकले हैं. 

वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने लिस्ट 'ए' की चार पारियों में 47.33 की औसत से तीन और टी20 की एक पारी में 19.00 की औसत से एक सफलता प्राप्त की है. 

निलामी में बिके सभी खिलाड़ी 

11.62 लाख रुपये - जोश ब्रीड
11.62 लाख रुपये - टेंबा बावुमा 
11.62 लाख रुपये - लेहान बोथा 
11.62 लाख रुपये - कीमो पॉल
11.62 लाख रुपये - ओलिवर व्हाइटहेड
58.10 लाख रुपये - एंड्रीज गौस
29.07 लाख रुपये - ब्लेसिंग मुजारबानी
11.62 लाख रुपये - डेनियल स्मिथ 
29.07 लाख रुपये - रासी वैन डेर डुसेन
29.07 लाख रुपये - नंद्रे बर्गर
21.80 लाख रुपये - दयान गैलीम
87.15 लाख रुपये - किरोन पोलार्ड
87.15 लाख रुपये - क्रेग ओवरटन
87.2 लाख रुपये - शिमरोन हेटमायर
1.51 करोड़ रुपये - वियान मुल्डर
1.57 करोड़ रुपये - फाफ डु प्लेसिस
1.68 करोड़ रुपये - जेसन रोल्स
87.2 लाख रुपये - ट्रेंट बोल्ट

एमआई केप टाउन की पूरी टीम:

कॉर्बिन बॉश, रीजा हेंड्रिक्स, थॉमस काबर, जॉर्ज लिंडे, डेन पीड्ट, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, तियान वैन वुरेन, वियान मुल्डर, लेहान बोथा और डैनियल स्मिथ. 

विदेशी खिलाड़ी: विल जैक्स, राशिद खान, निकोलस पूरन, ट्रेंट बोल्ट और शिमरोन हेटमायर. 

अंडर-23: ट्रिस्टन लुस और ओलिवर व्हाइटहेड. 

वाइल्डकार्ड: कागीसो रबाडा.

जोबर्ग सुपर किंग्स की पूरी टीम:

फाफ डू प्लेसिस, ल्यूस डू प्लॉय, मैथ्यू डिविलियर्स, डोनोवन फरेरा, डियान फॉरेस्टर, डुआन जेनसन, रिले रोसौव, जेनको स्मिट, प्रेनेलन सुब्रायेन और दयान गैलीम. 

विदेशी खिलाड़ी: जेसन होल्डर, अकेल होसेन, जेम्स विंस, ब्लेसिंग मुजरबानी, किरॉन पोलार्ड और एंड्रीज गौस. 

अंडर-23: जेरेन बाचर और जेसन राउल्स. 

वाइल्डकार्ड: जेमी ओवरटन

सनराइजर्स ईस्टर्न केप की पूरी टीम:

ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, क्विंटन डी कॉक, जॉर्डन हरमन, पैट्रिक क्रूगर, सेनुरान मुथुसामी, एनरिक नॉर्टजे, लूथो सिपाम्ला, मिशेल वान बुरेन और नांद्रे बर्गर. 

विदेशी खिलाड़ी: मिशेल मार्श, रिशाद हुसैन, जेम्स कोल्स, लुईस ग्रेगरी, एडम मिल्ने और क्रेग ओवरटन. 

अंडर-23: सीजे किंग और जेपी किंग. 

वाइल्डकार्ड: मार्को जानसेन. 

प्रिटोरिया कैपिटल्स की पूरी टीम:

केशव महाराज (कप्तान), तेम्बा बावुमा, रासी वान डेर डुसेन, कॉनर एस्टरहुइज़न, विहान लुब्बे, लुंगी एनगिडी, ब्राइस पार्सन्स, गिदोन पीटर्स, लिज़ाद विलियम्स, कोडी यूसुफ और जोश ब्रीड. 

विदेशी खिलाड़ी: शेरफेन रदरफोर्ड, फिल साल्ट, मैथ्यू शॉर्ट, कीमो पॉल और अकेम ऑगस्टे. 

अंडर-23: बायंदा माजोला और डेवाल्ड ब्रेविस. 

वाइल्डकार्ड: आंद्रे रसेल. 

पार्ल रॉयल्स की पूरी टीम

डेविड मिलर (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, ब्योर्न फोर्टुइन, रुबिन हरमन, कीगन लायन-कैशेट, नकोबानी मोकोएना, डेलानो पोटगिएटर, काइल वेरिन और हार्डस विलोजेन. 

विदेशी खिलाड़ी: सिकंदर रजा, अजमतुल्लाह उमरजई, गुडाकेश मोती, मुजीब उर रहमान, थॉमस रीव, आसा ट्राइब और डैन लॉरेंस.

अंडर-23: जे जे बैसन और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस.

वाइल्डकार्ड: जो रूट. 

डरबन की सुपर जायंट्स की पूरी टीम

एडेन मार्कराम (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, ईथन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेरिन डुपाविलॉन, साइमन हार्मर, इवान जोन्स और काइल सिमंड्स. 

विदेशी खिलाड़ी: सैम कुरेन, जोस बटलर, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, लियाम लिविंगस्टोन और सुनील नारायण. 

अंडर-23: एंडिले सिमलेन और क्वेना मफाका. 

वाइल्डकार्ड: हेनरिक क्लासेन. 

यह भी पढ़ें- दहाड़ लगाने के लिए मोहम्मद शमी को मिल गया मंच, जानें किस टीम की तरफ से हल्ला बोलने जा रहे हैं 'लाला'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Africa, Francois Du Plessis, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com