विज्ञापन

टर्बुलेंस वाली एअर इंडिया फ्लाइट: जांच में फ्रांस की एंट्री, एयरबस के एक्सपर्ट भी होंगे शामिल

एअर इंडिया की फ्लाइट 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. लेकिन उड़ान के दौरान अचानक विमान की ऊंचाई करीब 300 फीट कम हो गई थी.

टर्बुलेंस वाली एअर इंडिया फ्लाइट: जांच में फ्रांस की एंट्री, एयरबस के एक्सपर्ट भी होंगे शामिल
एअर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस
NDTV

एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 की जांच में अब फ्रांस की एंट्री भी हो गई है. बताया जा रहा है कि फ्रांस में विमान हादसों की जांच करने वाली एजेंसी BEA एअर इंडिया की इस फ्लाइट से जुड़े मामले की पड़ताल में शामिल होगी.

जानकारी के लिए बता दें कि एअर इंडिया की फ्लाइट 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. लेकिन उड़ान के दौरान अचानक विमान की ऊंचाई करीब 300 फीट कम हो गई थी. अभी इस मामले की जांच एअरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी AAIB अपने स्तर पर कर रहा है. लेकिन अब BEA को भी जांच में शामिल किया जा रहा है. जानकारों के मुताबिक, इससे एअरबस के तकनीकी विशेषज्ञ भी जांच टीम के साथ जुड़ सकते हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में तकनीकी खराबियां सामने आई थीं. इस फ्लाइट ने सुबह 6:56 बजे फुकेत से उड़ान भरी थी. इसके बाद सुबह 9:32 बजे अचानक हाइड्रोलिक और उड़ान को नियंत्रित करने वाली प्रणालियों में कुछ तकनीकी खामियां सामने आईं. इसके चलते विमान की ऊंचाई भी अचानक करीब 300 फीट कम हो गई. विमान में 137 यात्री सवार थे, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे.

अभी के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट को उड़ाने वाले दोनों पायलटों को रोस्टर से हटा दिया गया है यानी उनकी ड्यूटी हटा दी गई है. इसके अलावा कमांडर का दोबारा ड्रग टेस्ट भी किया जाएगा. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि फ्लाइट के दौरान पायलट किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में था या नहीं.

पूरे मामले में DGCA कई एंगल से कर रहा जांच

जांच में यह देखा जा रहा है कि पायलटों ने टर्बुलेंस की स्थिति को सही तरीके से संभाला या नहीं? यह भी जांच हो रही है कि टर्बुलेंस मौसम की वजह से हुआ या किसी अन्य कारण से.विमान को अचानक नीचे आने से कोई तकनीकी नुकसान, जैसे हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी, तो नहीं हुई.यह भी देखा जा रहा है कि घटना के बाद विमान को दिल्ली तक ले जाना सही फैसला था या उसे वाराणसी या लखनऊ जैसे नजदीकी एअरपोर्ट पर उतारना चाहिए था. जांच पूरी होने तक इस फ्लाइट के पायलटों को फ्लाइंग ड्यूटी से हटा दिया गया है. यह निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India, Air Turbulence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com