- वनडे सीरीज में उप-कप्तान होंगे जसप्रीत बुमराह
- जनवरी 16 से खेली जाएगी तीन मैचों की सीरीज
- केएल राहुल करेंगे वनडे में कप्तानी
South Africa vs India: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए शुक्रवार को बीसीसीआई ने जिस 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, उसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला पहलू सीमर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को उपकप्तान बना रहा है. खासकर यह देखते हुए कि इस टीम में इस पद के लिए दावेदार ऋषभ पंत और हाल ही में उभरकर आए श्रेयस अय्यर भी मौजूद थे. बहरहाल, अब बुमराह को कप्तान बनाने के पीछे नयी थ्योरी सामने आ रही है.
चयन समिति से जड़े नजदीकी सूत्रों के अनुसार बुमराह को उपकप्तान बनाकर पंत और अय्यर दोनों को ही साफ तौर पर मैसेज दिया गया है कि दोनों ही खेल के तीनों फौमेटों में प्रदर्शन में निरंतरता दिखाएं जैसी बुमराह ने साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बाद से दिखाया है. सूत्र ने कहा कि ऐसा इकलौती सीरीज के लिए किया गया है और इसके बाद घर में विंडीज और श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली सीरीज में रोहित का वापसी करना एकदम पक्का है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: द्रविड़ ने बदला अपना मिजाज, सेंचुरियन टेस्ट में जीत के बाद लगाए ठुमके, फैन्स भी चौंके, देखें Video
उन्होंने कहा जब रोहित वापसी करेंगे, तो केएल राहुल फिर से उप-कप्तान बन जाएंगे. सूत्र के अनुसार सेलेक्टर्स बुमराह को प्रदर्शन में निरंतरता के लिए बुमराह को इनाम देना चाहते थे. यही वजह रही कि बुमराह को पंत और अय्यर पर तरजीह दी गयी.
यह भी पढ़ें: इस कारण रोहित शर्मा को नहीं चुना गया वनडे सीरीज में, मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा बोले
वैसे एक पहलू यह भी है कि पिछले काफी समय से पंत और अय्यर के बीच एक अलग ही रेस चल रही है. मामला यहां तक पहुंच गया है कि चोटिल नियमित कप्तान अय्यर के फिट होकर लौटने के बाद जब दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को ही कप्तान बनाए रखने का फैसला किया, तो अय्यर ने टीम से किनारा ही कर लिया. कुल मिलाकर बीसीसीआई ने दोनों को मैसेज दे दिया है. और अब दोनों के बीच प्रदर्शन की रेस में भविष्य में कौन जीतता है, यह वक्त बताएगा. लेकिन जो जीतेगा, वही अगला कप्तान बनने का दावेदारा होगा या कप्तान बनेगा.
VIDEO: IPL से जुड़ने को लेकर हरभजन सिंह ने NDTV से कही यह बात...'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं