- अय्यर और किशन को मिला बड़ा जीवनदान
- केशव की गेंद पर आउट होते-होते रह गए अय्यर
- डी कॉक से विकेट के पीछे हुई बड़ी गलती
भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच खेले जानें वाले पांच मैचों की T20I श्रृंखला का आगाज हो चूका है. इस श्रृंखला का पहला मुकाबला राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 12 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं. टीम के लिए विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 42 गेंद में नौ चौके और एक छक्का की मदद से 56 और मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 15 गेंद में तीन छक्के की मदद से 28 रन बनाकर खेल रहे हैं.
अफ्रीकी टीम के लिए 11वां ओवर 32 वर्षीय अनुभवी स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने डाला. महाराज के इस ओवर में मेहमान टीम के पास दो बड़ी सफलता हासिल करने का सुनहरा मौका था, लेकिन दोनों मौके टीम के हाथ से छुट गए. दरअसल पहले पहल 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर विकेटकीपर डी कॉक के पास अय्यर को स्टंपिंग करने का सुनहरा मौका था, लेकिन वह यहां चूक गए. इसके पश्चात् इसी ओवर की आखिरी गेंद पर किशन का कैच लपके का सुनहरा मौका था, लेकिन यहां भी मेहमान टीम से चूक हो गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके पश्चात् दोनों बल्लेबाजों ने मिले इस मौके को भुनाते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. मौजूदा समय में भारतीय बल्लेबाजों की आक्रामकता को देखते हुए ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि टीम 200 के आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगी.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं