- उमरान मलिक को नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह
- सोशल मीडिया पर फैंस हुए निराश
- आईपीएल में अपनी तेजी से लोगों को किया था प्रभावित
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जानें वाले पांच मैचों की T20I की शुरुआत आज से हो गई है. इस श्रृंखला का पहला मुकाबला राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. पहले T20I मुकाबले के लिए सलामी जोड़ी के रूप में ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ को चुना गया है. वहीं मध्यक्रम की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर, कप्तान पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल के उपर रखी गई है. हार्दिक और अक्षर बल्लेबाजी के साथ-साथ टीम में गेंदबाजी से भी अहम भूमिका निभाएंगे.
इसके अलावा पहले T20I मुकाबले के लिए टीम में जिन चार प्रमुख गेंदबाजों को शामिल किया गया है. उसमें भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल का नाम प्रमुख है. इसके अलावा विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर टीम में युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल किया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
श्रृंखला शुरू होने से पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि पहले T20I मुकाबले के लिए उमरान मलिक (Umran Malik) को टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल की तिकड़ी पर भरोसा जताया है. पहले T2I मुकाबले के लिए मलिक को टीम में शामिल नहीं किए जानें से कई खेल प्रशंसक काफी निराश हैं, और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, जो इस प्रकार है-
गुस्से में आग बबूला हुआ फैन:
No #UmranMalik pic.twitter.com/LfKawQhgGP
— Rajesh (@rajeshkasakani) June 9, 2022
उमरान क्यों नहीं:
Why not umran
— Adarsh Tiwari (@pandit94278) June 9, 2022
उमरान कहा है?
Where is Umran?
— Fazeel Ali (@sayedfazeel58) June 9, 2022
सीरियसली मलिक टीम में नहीं है:
No umran malik seriously ????
— being happy (@mayursasane8) June 9, 2022
भुवी और आवेश की जगह अर्शदीप और मलिक को होना चाहिए:
Arshdeep and umran malik should be in place of bhuvi and avesh
— being happy (@mayursasane8) June 9, 2022
मूड ऑफ हो गया:
No #UmranMalik ....???????? Mood off kar diya BC
— Swapan Singh (@HOUSESWAPAN) June 9, 2022
बता दें 22 वर्षीय उमरान मलिक ने आईपीएल के 15वें सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सबको काफी प्रभावित किया था. उन्होंने बीते सीजन में अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 14 मैच खेलते हुए 14 पारियों में 20.18 की एवरेज से 22 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उन्होंने एक बार चार और एक बार पांच विकेट लेने का भी कारनामा किया था. आईपीएल के 15वें सीजन में उनकी धारधार गेंदबाजी को देख सभी लोग उन्हें भारतीय खेमे में शामिल करने की मांग कर रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं