- पिछले 1 साल से सूखा है कोहली का बल्ला
- नवंबर 2019 के बाद से नहीं निकला कोई शतक
- पोंटिंग के शब्दों पर ध्यान देंगे कोहली?
कहा जा सकता हैा कि भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं. पिछले दिनों खत्म हुई आईपीएल (IPL 2022) में पुरजोर कोशिश करने के बावजूद विराट खेले 16 मैचों में 22.73 का ही औसत निकाल सके, तो साल 2019 नवंबर से विराट अभी तक शतक नहीं बना सके हैं. ऐसे में उन्हें लेकर पिछले काफी समय से मिश्रित प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. अब कंगारू पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी कोहली को लेकर विस्तार से अपने विचार रखे हैं.
यह भी पढ़ें: इस वजह से पहले टी20 में हारी टीम इंडिया, ऋषभ पंत ने बताया कहां हुई चूक
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पोंटिंग ने "आईसीसी रिव्यू" प्रोग्राम में कहा कि खराब फॉर्म किसी के भी साथ किसी भी स्तर पर हो सकती है. विराट ने दस या बारह साल रन बनाए जहां उनके खाते में ज्यादा विफलताएं नहीं रही थीं, लेकिन आईपीएल के इर्द-गिर्द अब उन्हें लेकर ज्यादा बातें हो रही हैं कि जैसे वह कितना थका हुआ था या वह खत्म हो सकता है, वगैरह-वगरैह. विराट को इसका आंकलन करना है और सुधार करना है कि उनके साथ समस्या तकनीकी है या मानिसक. पोंटिंग बोले कि मैं आश्वस्त हूं कि पूरी तरह पेशेवर होने के नाते वह इन पहलुओं पर काम ही नहीं करेगा, बल्कि बहुत तेजी से काम करेगा.
यह भी पढ़ें: मुंबई रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में, प्रथम श्रेणी क्रिकेट का 92 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
पूर्व कप्तान बोले कि कई बार क्रिकेटर कई बार खुद को यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि वे थके नहीं हैं. न ही शारीरिक रूप से और न ही मानिसक तौर पर. और कोहली भी वर्तमान में ऐसे ही पलों से गुजर सकते हैं. विश्व विजेता कप्तान ने कहा कि एक बात मैं अपने अनुभव से कहना चाहता हूं कि अकस्कर आप खुद को बेवकूफ बनाते हैं. आप खुद से कहते हैं कि आप वास्तव में न शारीरिक रूप से थके हैं और न ही मानसिक रूप से. आप खुद को तैयार रखने के लिए हमेशा ट्रेनिंग का तरीका ढूंढते हैं. आप हमेशा मैच के लिए खुद को तैयार रखने के लिए रास्ता ढूंढते हैं. कुछ ठीक ऐसा ही विराट कोहली के साथ अब हो सकता है, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वह ज्यादा दिन इस तरह के हालात में नहीं रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं