- पिछले तीन मैचों में लगातार शतक हैं बाबर के नाम
- विंडीज के खिलाफ पिछले वनडे में जड़ा था 17वां शतक
- दुनिया भर की नजरें लगी हैं बाबर पर दूसरे वनडे में
क्रिकेट जगत के विद्वान भल ही बाबर आजम (Babar Azam) को लेकर अभी भी पूरी तरह राय न रख रहे हों. भल ही अभी भी पंडित उन्हें विराट क्लब में शामिल रखने से कतरा रहे हों, लेकिन पिछले कुछ समय में पारी दर पारी या कहें कि पिछले टी20 विश्व कप के बाद से पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम का बल्ला मानों आग उगल रहा है. विंडीज के खिलाफ मुल्तान में दूसरे वनडे (PAK vs WI 2nd ODI) बाबर मेगा रिकॉर्ड की कगार पर खड़े हैं. बाबर आजम ने पिछले तीन वनडे मैचों में लगातार शतक जड़े और वह यह कारनामा दोहराने वाले इतिहास के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं. बाबर लगातार चौथा शतक बना पाते हैं या नहीं, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन वनडे की पिछली 25 पारियों के आंकड़ों ने दुनिया के बाकी बल्लेबाजों के माथे पर शिकन जरूर डाल दी है.
यह भी पढ़ें: दुनिया कर रही बाबर आजम के मेगा रिकॉर्ड का इंतजार, एक ही शॉट में देंगे 8 दिग्गजों को मात
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जी हां, बाबर आजम ने खेले पिछले 25 वनडे मुकाबले में 73.86 का औसत निकाला है. यह औसत बताने और समझाने के लिए काफी है कि बाबर का बल्ला रनों की आग में कैसा और कितना ज्यादा दहक रहा है. इन मैचों में उन्होंने कुल मिलाकर 1625 बनाए हैं. इसमें 9 शतक और 7 अर्द्धशतक शामिल हैं. निश्चित ही, यह ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे देखकर बल्लेबाज तो बल्लेबाज, बल्कि गेंदबाजों के भी तोते उड़ रहे होंगे.
यह भी पढ़ें: पांड्या ने आखिरी ओवर में कार्तिक को स्ट्राइक देने से इनकार किया, नॉन स्ट्राइक से कार्तिक ये देख दंग रह गए
ध्यान दिला दें कि बाबर आजम दूसरे वनडे में मेगा रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं. अगर वह चौथा शतक बना लेते हैं, तो वह यह कारनामा करने वाले वनडे इतिहास के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज तो बन ही जाएंगे. साथ ही, वह इस लगातार चौथे शतक के साथ ही लगातार तीन शतक जड़ने वाले 8 दिग्गजों को भी पीछे छोड़ देंगे. इनमें भारतीय कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं