विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2022

IND vs SA 4th T20I: इस वजह से आवेश खान ने अपने परफॉर्मेंस को किया पिता को समर्पित

IND vs SA 4th T20I: भारत ने अगर नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए, उसकी सबसे बड़ी वजह लंबू पेसर मैन ऑफ द मैच आवेश खान (Avesh Khan) का स्पेल (4-0-18-4) रहा, जिसने मेहमान बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ कर रख दी.

IND vs SA 4th T20I: इस वजह से आवेश खान ने अपने परफॉर्मेंस को किया पिता को समर्पित
IND vs SA 4th T20I: आवेश खान मैन ऑफ द मैच बने राजकोट में
  • आवेश खान बने मैन ऑफ द मैच
  • आवेश खान ने चटकाए 4 विकेट
  • परफॉर्मेंस पापा को समर्पित-आवेश
नई दिल्ली:

यह कहना गलत नहीं होगा कि शुक्रवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेले गए चौथे टी-20 (4th 20I) मुकाबले में भारतीय गेंदबजों ने दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजी का जुलूस निकाल दिया. भारत ने अगर नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए, उसकी सबसे बड़ी वजह लंबू पेसर मैन ऑफ द मैच आवेश खान (Avesh Khan) का स्पेल (4-0-18-4) रहा, जिसने मेहमान बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ कर रख दी. और बाद में आवेश खान (Avesh Khan) ने अपने इस खास परफॉर्मेंस को अपने पिता को समर्पित कर दिया. और इसके पीछे भी खास वजह रही.

दूर तक ले जाएगा स्पेल
आवेश ने विकेट चटकाने की शुरुआत ड्वेन प्रेटोरियस के साथ की, जो उनकी  गेंद पर पंत के हाथों लपके जाने से पहले खात भी नहीं खोल सके. पहला विकेट मिला जरूर, लेकिन उनकी गाड़ी निकली दूसरे स्पेल में. इस बार उन्होंने जब वॉन डेर डुसेन को गायकवाड़ के हाथ लपकवाया, तो यहां उन्होंने अगली चार गेंदों के भीतर दो, पांच गेंदों के भीतर तीन विकेट चटकाए. पारी का 14वां ओवर उनके लिए मानो वरदान बनकर आया.

इसलिए पिता को समर्पित कर दिया अपना यह खास परफॉर्मेंस
आवेश ने कहा कि उनकी प्लानिंग विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी करना था. रैसी को ऑउट करने के बाद मैंने फाइन लेग को पीछे भेज दिया. हार्डलेंथ गेंद फेंकने के बाद मैंने पंत के शब्दों को याद रखा और कटर गेंद फेंकी, जबकि स्लोअर-वन ने केशवर महाराज को गच्चा दे दिया. मैं अपने इस परफॉर्मेंस से खुश हूं, मैं अपने पिता को इसे समर्पित करता हूं क्योंकि आज मेरे पिता का जन्मदिन है. 

यह भी पढ़ें:

* ""VIDEO: पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मचाया कहर, देखिए किस तरह विडींज बल्लेबाजों की उड़ाई गिल्लियां


* 'नहीं लग रहा था कि वो आउट होंगे. हम बड़ी मुश्किल में पड़ चुके थे': जब AUS के लिए मुसीबत बने Virat Kohli
* "VIDEO: गेंदबाज ने छोड़ा "अब तक का सबसे आसान कैच", उसके बाद जो हुआ वो देखकर सब हंसने लगे

IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avesh Khan, India Vs South Africa 2022, India Vs South Africa 06/17/2022 Insa06172022205742, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com