- साउथ अफ्रीकी सीरीज के लिए कप्तान बनाए गए पंत
- बतौर कप्तान ऋषभ पंत के लिए पहली सीरीज
- ऋषभ पंत ने जम कर प्रैक्टिस की
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) गुरुवार को पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं. केएल राहुल के चोटिल होने की वजह से बुधवार को साउथ अफ्रीका (IND vs SA 1st T20) के खिलाफ मैच से पहले पंत को टीम इंडिया (Team India) का कप्तान चुना गया. मैच से पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के खत्म होने के कुछ मिनटों बाद ही पंत मैदान पर जाकर प्रैक्टिस करने लगे और पिच पर कुछ पावर हिटिंग शॉट्स लगाते नजर आए. थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट पंत को डिलीवरी दे रहे थे और युवा बल्लेबाज लॉग ऑन पर लगातार बड़े-बड़े छक्के लगा रहे थे. उन्होंने की कुछ मैदानी शॉट्स भी खेले और पुरी तरह लय में नजर आ रहे थे.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: टीम इंडिया की नजरें वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, कप्तान Rishabh Pant पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंत से पहले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को पावर हिटिंग शॉट्स लगाते हुए देखा गया. लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे पांड्या के बल्ले पर गेंद बीचों बीच लग रही थी. टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय फैंस के लिए ये खुशी की खबर है.
Pant practicing power hitting #INDvSA #CricketTwitter pic.twitter.com/0tqkSC9X5z
— Vishesh Roy (@vroy38) June 8, 2022
केएल राहुल को दाहिने कमर की चोट की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया गया है. जबकि कुलदीप यादव को बीते शाम नेट प्रैक्टिस के दौरान बल्लेबाजी करते हुए चोट लग गई और वो भी सीरीज नहीं खेल सकेंगे.
सिलेक्शन कमिटी ने केएल राहुल और कुलदीप यादव के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. ये दोनों क्रिकेटर अब NCA को रिपोर्ट करेंगे जहां मेडिकल टीम उनका आगे आकलन करेगी और इलाज के भविष्य के बारे में फैसला करेगी.
पंत ने कप्तान के तौर पर अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले कहा, "यह एक बहुत अच्छा एहसास है, ये मौका बहुत अच्छी परिस्थितियों में नहीं आया है, लेकिन साथ ही मैं खुश महसूस कर रहा हूं. मैं बीसीसीआई को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उसने मुझे भारतीय टीम का नेतृत्व करने का मौका दिया. मैं इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की कोशिश करूंगा. मेरे सभी शुभचिंतकों को मेरे क्रिकेट करियर की उतार चढ़ाव वाली मेरी यात्रा में मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद. मैं यहां इसे एक आधार बनाने और सुधार करने की कोशिश करूंगा और हर दिन अपने जीवन को बेहतर और बेहतर बनाता रहूंगा."
यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने वनडे कप्तान के रूप में Mithali Raj की जगह ली, SL Series के लिए टीम का ऐलान
उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छा अहसास है, विशेष रूप से अपने घर में नेतृत्व करने का मौका मिल रहा है. मैं इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की कोशिश करूंगा. मुझे लगता है कि एक कप्तान के रूप में, इससे मुझे बहुत मदद मिलेगी (दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई करने से). क्योंकि जब आप कुछ समय तक एक ही चीज करते हो तो आप सुधार करते हो और इससे सीखना जारी रखते हो और मुझे लगता है कि इससे मुझे मदद मिलेगी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं