- हरमनप्रीत कौर को भारत का कप्तान बनाया गया
- श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की कप्तान बनी
- मिताली राज ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है
मिताली राज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (Mithali Raj Retirement) की घोषणा के बाद बुधवार को हरमनप्रीत कौर को श्रीलंका के सफेद गेंद के दौरे के लिए भारतीय महिला टीम (Team India) का कप्तान बनाया गया. टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना 50 ओवर के फॉर्मेट में मिताली की जगह लेने की दौड़ में थीं. चयनकर्ताओं ने आखिर में 25 साल की मंधाना के बजाय 33 साल की हरमनप्रीत (Harmanpreet Kaur) को यह जिम्मेदारी सौंपी. भारत 23 जून से शुरू हो रहे श्रीलंका के दौरे पर दाम्बुला और कैंडी में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे खेलेगा. मार्च में हुए वनडे वर्ल्ड कप से जल्दी बाहर होने के बाद यह भारतीय महिला टीम का पहला दौरा होगा.
यह भी पढ़ें: KL Rahul और Kuldeep Yadav साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वनडे टीम में अनुभवी झूलन गोस्वामी को शामिल नहीं किया गया है, जिनके भी मिताली की तरह वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने की उम्मीद है. स्नेह राणा को भी बाहर कर दिया गया है.
Here are #TeamIndia's ODI and T20I squads for the Sri Lanka series 🔽 pic.twitter.com/e7yWckJtvG
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 8, 2022
सलामी बल्लेबाज एस मेघना को वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है जिन्होंने वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड में वनडे में प्रभावित किया था.
जेमिमा रोड्रिग्स को वनडे विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी की है. राधा यादव भारत के लिए पिछले साल जुलाई में खेली थीं, उन्होंने भी वापसी की है.
तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच दाम्बुला में 23, 25 और 27 जून को जबकि वनडे कैंडी में एक, चार और सात जुलाई को खेले जाएंगे.
हालांकि टीम की घोषणा का समय दिलचस्प रहा क्योंकि ऐसा भारतीय महान खिलाड़ी मिताली के 23 साल लंबा करियर खत्म करने के तुरंत बाद ही किया गया.
भारतीय वनडे टीम :
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिक भाटिया (विकेटकीपर), एस मेघना, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, सिमरन बहादुर, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल.
भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम :
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), एस मेघना, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, सिमरन बहादुर, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं