- लगातार 13 टी20 जीतने वाला पहला देश बन सकता है भारत
- कप्तान ऋषभ पंत पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
- टीम इंडिया ने अब तक लगातार 12 टी20 मैच जीते हैं
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs SA) की शुरुआत गुरुवार को होने जा रही है. ये भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए 2022 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से पहले अपने युवा खिलाड़ियों को परखने का अच्छा मौका है. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए तरोताजा रखने के लिए आराम दिया गया है. वहीं सीरीज के लिए कप्तान बनाए गए केएल राहुल और स्पिनर कुलदीप यादव चोटिल होने की वजह से पहले मैच से बाहर हो गए हैं. ऐसे में टीम की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को दी गई है. इस तरह भारतीय टीम काफी युवा नजर आ रही है. उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा प्लेइंग XI में मौका मिलने पर अपनी छाप छोड़ने का प्रयास करेंगे. लगभग तीन साल बाद वापसी कर रहे दिनेश कार्तिक भी ये मौके को अपने लिए भुनाना चाहेंगे.
यह भी पढ़ें: PAK vs WI: बाबर आजम ने शतक जड़ तोड़ा विराट कोहली के ये बड़ा रिकॉर्ड
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले पहले टी20 में टीम इंडिया के पास एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है. भारत ने नाम अभी अफगानिस्तान और रोमानिया के साथ संयुक्त रूप से लगातार 12 टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड है. अफगानिस्तान ने फरवरी 2018 से सितंबर 2019 तक लगातार 12 टी20 जीतकर सबसे पहले ये रिकॉर्ड बनाया था. इसके बाद रोमानिया ने अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 में ये रिकॉर्ड हासिल किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामिबीया को हराकर अपने विजयी क्रम की शुरुआत की थी. इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका को लगातार हराकर तीनों सीरीज 3-0 से जीती है. अब टीम इंडिया के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में जीत दर्ज कर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है.
अगर भारत ऐसा करने में सफल होता है, तो लगातार 13 टी20आई मैच जीतने वाला भारत पहला देश बन जाएगा. इस लिहाज से दिल्ली टी20 में भारत की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत के ऊपर जीत के सिलसिले को बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.
पंत को भविष्य के संभावित भारतीय कप्तान के दावेदारों में से एक माना जा रहा है और छोटे फॉर्मेट में टीम का नेतृत्व करते हुए अपनी काबिलियत साबित करने के लिए उनके पास इससे अच्छा मौका और नहीं हो सकता.
यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने वनडे कप्तान के रूप में Mithali Raj की जगह ली, SL Series के लिए टीम का ऐलान
पंत ने कप्तान के तौर पर अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले कहा, "बतौर कप्तान इससे मुझे काफी मदद मिलेगी (दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई करने से). जब आप कुछ समय तक एक ही चीज करते हो तो आप सुधार करते हो और इससे सीखना जारी रखते हो और मुझे लगता है कि इससे मुझे मदद मिलेगी."
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारतीय टीम : ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक.
दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्खिया, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान डेर डूसन, मार्को यैनसेन.
मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं