विज्ञापन

Who is Vedant Trivedi: हर फॉर्मेट में धुरंधर वेदांत त्रिवेदी का जलवा, पाकिस्तान के ख़िलाफ़ बने टीम इंडिया के संकटमोचक

Who is Vedant Trivedi: पिछले साल सितबंर में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ ब्रिसबेन टेस्ट में वैभव सूर्यवंशी ने 9 चौके और 8 छक्के लगाकर 86 गेंदों पर 113 रन बनाए और सुर्खियों में छा गए थे.

Who is Vedant Trivedi: हर फॉर्मेट में धुरंधर वेदांत त्रिवेदी का जलवा, पाकिस्तान के ख़िलाफ़ बने टीम इंडिया के संकटमोचक
Vedant Trivedi: हर फॉर्मैट में धुरंधर वेदांत त्रिवेदी का जलवा
  • वेदांत त्रिवेदी ने ब्रिसबेन टेस्ट में 192 गेंदों पर 140 रन बनाकर अंडर-19 टीम इंडिया को जीत दिलाई थी
  • वेदांत ने पाकिस्तान के खिलाफ 98 गेंदों में 68 रन बनाकर टीम को संकट से उबारा था
  • वेदांत त्रिवेदी का इस वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Pakistan U19 World Cup Super-6, vedant Trivedi: पिछले साल सितबंर में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ ब्रिसबेन टेस्ट में वैभव सूर्यवंशी ने 9 चौके और 8 छक्के लगाकर 86 गेंदों पर 113 रन बनाए और सुर्खियों में छा गए थे. लेकिन उसी पारी में अंडर-19 टीम इंडिया के लिए अहमदाबाद के 18 साल के एक और धुरंधर वेदांत त्रिवेदी ने कमाल की बैटिंग की थी. वेदांत त्रिवेदी ने भी भारत के लिए ब्रिसबेन में हुए यूथ टेस्ट में मैचविनिंग शतकीय पारी खेली थी जिसे मीडिया में ज़्यादा तवज्जो नहीं मिली. 

ऑस्ट्रेलिया में भी बने संकटमोचक, दिलाई जीत

ब्रिसबेन टेस्ट में वेदांत त्रिवेदी ने क्लासिकल टेस्ट के अंदाज़ में खेलते हुए 19 चौकों के सहारे 192 गेंदों पर 140 रन बनाए. चौथे नंबर पर आकर निचले क्रम के साथ कई बड़ी साझेदारियां कीं और अंडर-19 टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 19 रनों से शिकस्त दी थी. 

ऑस्ट्रेलिया में हुए यूथ टेस्ट से लेकर ज़िंबाब्वे में चल रहे ICC वर्ल्ड कप के 50 ओवर के फॉर्मैट में बेशक ब्रिसबेन से लेकर बुलावायो तक बदल गये लेकिन वेदांत को ठोस अंदाज़ कायम रहा है. एक बार फिर मुश्किल चुनौती मिलते ही वेदांत त्रिवेदी टीम के संकटमोचक साबित हुए. 

पाकिस्तान के ख़िलाफ़ दमदार अर्द्धशतक

पाकिस्तान के ख़िलाफ़ करो या मरो के मैच में वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज समेत कप्तान आयुष म्हात्रे के तीन अहम विकेट सिर्फ़ 47 पर गिर गये. एक बार फिर चौथे नंबर पर आकर वेदांत ने अंगद की तरह पांव जमा दिए. पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 98 गेंदों पर वेदांत ने 68 अहम रन जोड़े. 

इत्तिफ़ाकन चुनौतीपूर्ण हालत में वेदांत का इस वर्ल्ड कप में ये पहला अर्द्धशतक रहा और इस पारी में वेदांत ने संभलकर खेलते हुए 2 चौके और एक छक्का भी लगाया. पांच मैच में उनके नाम 33 के औसत से ICC वर्ल्ड कप में 98 रन हो गए. 

अहमदाबाद के लोकल टूर्नामेंट से ब्लू जर्सी का सफ़र 

2007 में जन्मे अहमदाबाद के वेदांत त्रिवेदी वे दाएं हाथ के बल्लेबाज और उम्दा लेग स्पिनर माने जाते हैं. अहमदाबाद में स्थानीय टूर्नामेंटों में वो शुरुआत से ही छाये रहे और अंडर-19 टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई. और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लाजवाब अर्द्धशतकीय पारी की  के बाद उनका नाम सबकी ज़ुबान पर आ गया है.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी की धुआंधार बल्लेबाजी, फिर कैच छूटा, रन आउट से बचे लेकिन ऐसे हो गए OUT

यह भी पढ़ें: India U19 vs Pakistan U19: पाकिस्तान की बेइज्जती, भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस के समय नहीं मिलाया हाथ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com