विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2021

Ind vs Pak T20: दिनेश कार्तिक ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी XI में शामिल किया यह चौंकाने वाला नाम

India vs Pakistan T20: भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर अनेकों दिग्गजों ने अपनीअपनी टीम चुनी है. देखने की बात होगी कि किसकी XI विराट की इलेवन से मिलती है.

Ind vs Pak T20: दिनेश कार्तिक इन दिनों कमेंट्री में नाम कमा रहे हैं
  • भारत-पाकिस्तान के बीच है महामुकाबला
  • मेगा मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर
  • दिनेश कार्तिक की टीम देखिए
नयी दिल्ली:

जारी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World cup) टी भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले से पहले कई कई दिग्गजों ने अपनी-अपनी इलेवन चुनी है. इसमें भारत सहित विदेशी महान क्रिकेटर भी शामिल हैं. अब अनुभवी विकेटकीपर और कमेंटेटर बन चुके दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने मेगा मुकाबले से पहले उन खिलाड़ियों के अपने 11 नाम चुने हैं, जो भारतीय इलेवन का हिस्सा बनते हुए दिखायी पड़ सकते हैं. पर कार्तिक ने उस खिलाड़ी को अपनी इलेवन में जगह दी है और समर्थन किया है, जिसकी ज्यादातर दिग्गजों ने अनदेखी की है. 

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: बाबर आजम का शोएब अख्तर ने बढ़ाया हिम्मत, बोले- ‘आप ने घबराना नहीं है'

एक वेबसाइट से बातचीत में कार्तिक ने शार्दूल ठाकुर के हालिया प्रदर्शन  का उदाहरण देते हुए कहा कि इस खिलाड़ी ने न केवल भारत के लिए खेलते हुए बल्कि हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में भी खासा प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि शार्दूल की लय बहुत ही शानदार बन पड़ी है. उसने बड़े विकेट चटकाए हैं.  ऐसे में उन्हें आज जैसे बड़े मैच मे जरूर अपनी इलेवन में चुनूंगा.

शार्दूल का समर्थन करते हुए कार्तिक ने कहा कि आईपीएल फाइनल में भी वह उतरा और उसने मैच बदल दिया. उस समय मुझे वह पसंद नहीं आया, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैं शार्दूल को बेहतर करने की बहुत-बहुत शुभकानाएं देता हूं. अगर उन्हें खिलाया जाता है, तो मुझे खुशी होगी. ध्यान दिला दें कि आईपीएल फाइनल में केकेआर के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शार्दूल ने 38 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे. 

यह भी पढ़ें: भोगले ने India और Pakistan के प्लेइंग XI का किया ऐलान, बोले- इतिहास मायने नहीं रखता है..'

कार्तिक ने कहा कि शार्दूल एक कॉन्फिडेंट खिलाड़ी हैं. सामान्य दिनों में वह एक कॉन्फिडेंट खिलाड़ी हैं. और वर्तमान में वह आसमान में कहीं उड़ रहे हैं. कार्तिक ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी इलेवन चुनते हुए कई चौंकाने वाले नामों को टीम में जगह दी है. आप भी गौर से देखिए:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार/मोहम्मद शमी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Shardul Narendra Thakur, Krishnakumar Dinesh Karthik, India Vs Pakistan 10/24/2021 Inpk10242021204827, ICC T20 World Cup 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com