विज्ञापन

IND vs PAK: IND vs PAK: पाकिस्तान की हार के बाद अपने 'दामाद' पर आगबबूला हुए शाहिद अफरीदी, टीम से बाहर करने को कहा

IND vs PAK:ससुर शाहिद अफरीदी ने शाहीन अफरीदी पर अपनी भड़ास निकाली है और भारत से मिली हार के बाद उन्हें टीम से बाहर करने की बात की है.

IND vs PAK: IND vs PAK: पाकिस्तान की हार के बाद अपने 'दामाद' पर आगबबूला हुए शाहिद अफरीदी, टीम से बाहर करने को कहा
India vs Pakistan, T20 World cup 2026: ससुर शाहिद अफरीदी का माथा ठनका

IND vs PAK, Shahid Afridi angry on Pakistan: कोलंबो में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. पाकिस्तान की हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर गुस्से में हैं. खासकर शाहिद अफरीदी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शाहीद अफरीदी ने भारत से मिली हार के बाद रिएक्ट किया है और नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम में बदलाव करने की बात की है. अफरीदी ने खासकर अपने दामाद शाहिन अफरीदी पर भी निशाना साधा है और उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की बात की है. 

शाहिद अफरीदी का बयान

शाहीन को बाहर करो, शादाब को बाहर करो, और बाबर को बाहर करो. उन्होंने हमेशा हमें ज़रूरी बड़े मैचों में निराश किया है. नामीबिया के खिलाफ़ नए चेहरे आज़माओ और नए खिलाड़ियों को कॉन्फिडेंस बनाने का मौका दो."

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर बात करते हुए सीधे तौर पर कहा कि, "यदि मैं फैसला लेना चाहुं तो मैं शाहीन, बाबर और शादाब को टीम से बाहर करने का फैसला करूंगा. मैें नए खिलाड़ी को मौका दूंगा. यहां यदि सीनियर खिलाड़ी परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं तो नए खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए. हम सब इतने अर्से से देख रहे हैं कि ये लोग खेले जा रहे हैं और परफॉर्म नहीं कर रहे हैं. मैं चाहूंगा कि नए खिलाड़ी सामने और और उन्हें मौका मिले." 

ये भी पढ़ें-  IND vs PAK: गौतम गंभीर की रणनीति में ऐसे फंसा पाकिस्तान, दुनिया हैरत में, शाहिद अफरीदी को भी मिला सीधा जवाब

बता दें कि भारत के खिलाफ मैच में शाहीन ने 2 ओवर में 31 रन दिए, उनके खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी और रनों की बारिश की. वहीं, बाबर आजम ने मैच में केवल 5 रन की पारी खेली, बाबर को अक्षर पटेल ने बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखा दी थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com