विज्ञापन

'थोड़ी इज्जत तो बचा लेते' भारत से हारी पाकिस्तानी टीम तो बौखलाई पाक एंकर, लाइव दे दिया रिएक्शन

india defeated Pakistan Reactions From Pakistanभारत और पाकिस्तान के बीच हुए T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को करारी शिकस्त मिली, इसके बाद एक पाकिस्तानी एंकर ने सरेआम अपनी ही टीम की बेज्जती कर दी.

'थोड़ी इज्जत तो बचा लेते' भारत से हारी पाकिस्तानी टीम तो बौखलाई पाक एंकर, लाइव दे दिया रिएक्शन
भारत से हार के बाद एंकर ने लगाई पाक खिलाड़ियों की क्लास
नई दिल्ली:

भारत और पाकिस्तान मैच से फैंस को काफी उम्मीद थी कि मुकाबला रोमांचक होगा, लेकिन इस एकतरफा मैच में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी और 61 रनों से शानदार जीत दर्ज की. इसके बाद एक बार फिर पाकिस्तान की बेइज्जती हो गई और ये बेइज्जती भारतीय फैंस ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमी भी कर रहे हैं. पाकिस्तान की एक मशहूर एंकर हुडा शाह ने अपनी ही टीम की कैसी इंसल्ट की है, आइए आपको दिखाते हैं ये वायरल वीडियो.

हारना था ही... कम से कम इज्जत बचा लेते

इंस्टाग्राम पर _whatsinthenews नाम से बने पेज पर पाकिस्तान की एंकर हुडा शाह का एक वीडियो पोस्ट किया गया हैं. इस वीडियो में वो कह रही हैं कि बेशर्मी की हद है, हारना अपने था ही थोड़ा सा चेज कर लेते. थोड़ी सी मेहनत कर लेते किस चीज की प्रैक्टिस की है. दावे तो खूब किए जा रहे थे, पाकिस्तान ने खूब प्रेक्टिस की है, लेकिन किसी चीज की प्रैक्टिस नहीं हुई. उन्होंने कहा कि ये तो 100 भी नहीं बन पा रहे है. इस वीडियो में एंकर कह रही है कि हमें बहुत ज्यादा शर्म आ रही है. हमें पहले ही लग रहा था कि बेइज्जती बहुत होगी, लेकिन इस कदर बेइज्जती होगी ये नहीं सोचा था. उन्होंने अपने ही प्लेयर्स को निकम्मा तक कहा और कहा कि इससे तो अच्छा था कि हम ना खेलने का फैसला ही वापस न लेते. सोशल मीडिया पर एंकर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस होने से हुई कॉन्ट्रोवर्सी, फिर हुआ IND VS PAK का मैच तो एक्टर ने कहा- मेरी फिल्म पहले शूट हो गई थी

पाकिस्तान ने की थी भारत के साथ ना खेलने की मांग

बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना किया था. इसी को लेकर एंकर कह रही है कि काश यह मैच ही ना खेलते और अपना फैसला वापस नहीं लेते. बता दें कि T20 वर्ल्ड कप में रविवार, 15 फरवरी को हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 15 रन बनाएं और 176 रन का टारगेट पाकिस्तान को दिया. जिसे पाकिस्तान की टीम पूरा नहीं कर पाई और 18 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर केवल 114 रन बनाए, जिसके चलते भारत ने 61 रनों से यह मैच जीत लिया. पाकिस्तान की इस करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान फैंस के गुस्से वाले वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- सलमान खान की राह पर भतीजे अरहान खान, बोले- 'वैलेंटाइन डे से मेरा क्या लेना देना', मम्मी मलाइका अरोड़ा ने दिया रिएक्शन

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Pakistan, T20 World Cup 2026, Huda Shaha, Huda Shaha Anchor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com