आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित (Rohit Sharma) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के चोटिल होने से बचने के बाद न्यूयार्क की नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम (Nassau County International Cricket Stadium, New York ) की पिच पर बुरी तरह बवाल मचा हुआ है. एक के बाद एक कोई न कोई बड़ा पूर्व क्रिकेटर पिच को लेकर बयान दे रहा है. रविवार को दोनों देशों के बीच मेगा मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले ही पिच ने अपन इर्द-गिर्द नकारात्मक चर्चा को केंद्रित कर लिया है. इस मैदान पर अभी तक दो मैच आयोजित हो चुके हैं, लेकिन ड्रॉप इन पिच डरा रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले भारत के पूर्व क्रिकेट दिनेश कार्तिक ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि यह सर्वश्रेष्ठ पिच नहीं है. आम तौर पर टी-20 फॉर्मेट में बल्लेबाजो के अनुकूल पिच बनाई जाती हैं. न्यूयार्क की पिच गेंदबाजों के अनुकूल दिख रही है, लेकिन यह सही उद्देश्य पूरा करती नहीं दिखती. कार्तिक बोले कि यह स्पॉन्जी पिच है और सिर के ऊपर अप्रत्याशित उछाल देखने को भी मिल रही है.
पूर्व विकेटकीपर बोले कि इसके अलावा यह खासी नीची भी है और मैच देखने के लिहाज से यह बिल्कुल भी सही नहीं है. निश्चित तौर पर अभी तक मैच के लिए तैयार नहीं है. इस पिच को एडिलेड में तैयार किया गया. मियामी में इसे रखा गया क्योंकि वहां का मौसम अच्छा है. और फिर दो हफ्ते पहले ही न्यूयार्क में बिछाया गया. ड्रॉप-इन पिच खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया में अच्छी चली हैं, लेकिन न्यूयार्क में यह तैयार नहीं है. और समझा जा सकता है कि अगले कुछ दिन के भीतर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले लोग इस पिच के बारे में बातें कर रहे हैं.
वहीं, बाततीच के दौरान शो में मौजूद कमेंटेटर ने भी तीखी आलोचना करते हुए कहा कि यह खतरनाक साबित हो सकती है. जब कार्तिक ने कहा कि यह सर्वश्रेष्ठ पिच नहीं है, तो वह खासे विनम्र थे, लेकिन एक गेंद ऐसी थी, जो आयरलैंड के नंबर दस या ग्यारह बल्लेबाज ने खेली. उसका वजन आगे था, लेकिन गेंद उसके सिर के ऊपर से निक गई. इस स्तर पर यह खतरनाक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं