विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2024

Ind vs Pak: जीत के बावजूद गावस्कर ने उठाया रोहित की निर्णय क्षमता को लेकर सवाल, सनी बोले कि...

India vs Pakistan: अगर पाकिस्तान के खिलाफ परिणाम विपरीत रहता, तो निश्चित तौर पर तमाम लोग सितारा बल्लेबाजों के खून के प्यासे हो जाते

Ind vs Pak: जीत के बावजूद गावस्कर ने उठाया रोहित की निर्णय क्षमता को लेकर सवाल, सनी बोले कि...

जारी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) में टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान (Ind vs Pak) को हरा दिया, लेकिन इसके बावजूद बल्लेबाजों के लिए कई सवाल हैं, जो जीत की खुमारी में छिप गए हैं क्योंकि यह ऐसी पिच तो बिल्कुल भी नहीं थी, जिस पर 119 का ही स्कोर बनता. अगर मैच का परिणाम विपरीत रहता, तो फैंस सहित तमाम दिग्गज बल्लेबाजों के खून के प्यासे हो जाते! बहरहाल, इन सवालों से इतर सुनील गावस्कर ने कप्तान रोहित (Rohit Sharma) के मैदान पर लिए गए फैसलों पर उंगली उठा दी है. गावस्कर  का मानना है कि बुमराह (Jasprit Bumrah) को शुरुआत से ही आक्रमण पर लगाया जाना चाहिए था. 

IND vs PAK: रोहित शर्मा का बड़ा कारनामा, 2 रन बनाते ही इस दिग्गज को छोड़ा पीछे, अब विराट से 'टक्कर'

सनी ने स्टार-स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान कहा कि हमारे बल्लेबाज मैदान पर उतरे, बड़े सॉट खेले और आउट हो गए. और पूरी टीम 19वें ओवर तक आउट होगई. यह अच्छी क्रिकेट नहीं है. ये गेंदबाज ही थे, जिनके चलते हमने मैच जीता. पूर्व कप्तान न कहा कि गेंदबाजों को भारतीय क्रिकेट में यदा-कदा ही श्रेय मिलता है. इन्हें देखना अच्छा रहा. मुझए लगता है कि बुमराह को पहले ही ओवर से अटैक पर होना चाहिए था. बुमराह को तीसरा नहीं, बल्कि पहला ओवर फेंकना चाहिए था. आखिर 12 गेंद खराब क्यों की गईं. पहला ओवर आप अपने सर्वश्रेष्ठ बॉलर को दो. 

सनी ने कहा कि क्या आप विराट और  रोहित से नंबर 5 या 6 पर बल्लेबाजी के लिए कहते हैं. ये आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. इसीलिए यह नंबर एक या दो पर बैटिंग करते हैं. निश्चित तौर पर जस्सी को पहला ओवर फेंकना चाहिए था. हालात चाहे जैसे भी हों, भारत ने अपने स्नायुतंत्रों पर काबू रखा और इस मामले में पाकिस्तान मात खा गया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, ICC T20 World Cup 2024, India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com