ऋषभ पंत की जुझारू पारी के बाद जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के बारिश से बाधित एक लो स्कोरिंग मैच में जोरदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को छह रन से हरा दिया. एक समय मैच में ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान आसानी से जीत जाएगा और उसका जीत प्रतिशत 92 फीसदी तक चला गया था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी के छह ओवरों में दमदार वापसी की और एक रोमांचक मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाई. वहीं इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा कारनामा भी किया है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दरअसल, रोहित शर्मा ने जैसे ही पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दो रन बनाए, वैसे ही उन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा दिया और दूसरे स्थान पर आ गए. आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में महेला जयवर्धने ने 31 मैचों में 39.07 की औसत और 134.74 की स्ट्राइक रेट से 1016 रन बनाए हैं.
वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद रोहित शर्मा ने 41 मैचों की 38 पारियों में 35.44 की औसत और 128.17 की स्ट्राइक रेट से 1028 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 29 मैचों में 27 पारियों में 71.62 की औसत और 130.67 की स्ट्राइक रेट से 1146 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच रनों का अंतर बहुत अधिक नहीं हैं और रोहित का बल्ला अगर चला तो वह इस टूर्नामेंट के खत्म होने तक विराट को पछाड़ कर इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच सकते हैं.
बात अगर मैच की करें तो पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की थी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया इस मैच में सिर्फ 119 रनों पर सिमट गई. भारत को शुरुआत अच्छी नहीं मिली थी, लेकिन इसके बाद नंबर-तीन पर आए ऋषभ पंत ने 42 रनों की पारी खेलकर भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था. भारत ने 11 ओवरों के बाद 89 के स्कोर पर सिर्फ तीन विकेट गंवाए थे. लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और भारत ने आखिरी के सात विकेट केवल 30 रनों के अंदर गंवाए. पाकिस्तान के लिए नसीम शाह ने 21 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि हारिस राउफ ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए.
भारत से मिले 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की सधी हुई शुरुआत थी. पाक के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब लग रहा था कि पाकिस्तान आसानी से मैच जीत जाएगी. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का बुमराह को बाद में लाने का फैसला काम आया और भारतीय टीम ने रोमांचक मैच में जीत दर्ज की. भारत से मिले मात्र 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम जसप्रीत बुमराह (14 रन पर तीन विकेट) और हार्दिक पंड्या (24 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 113 रन ही बना सकी. अक्षर पटेल (11 रन पर एक विकेट) और अर्शदीप सिंह (31 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया.
मोहम्मद सिराज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 19 रन दिए लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान (31) शीर्ष स्कोरर रहे. उनके अलावा हालांकि कोई बल्लेबाज 15 रन के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम एक समय 14 ओवर में तीन विकेट पर 80 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन इसके बाद गेंदबाजों ने वापसी करते हुए भारत को जीत दिला दी.
(भाषा इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें: IND vs PAK:"मैं चाहता हूं कि ...", जसप्रीत बुमराह को लेकर रोहित शर्मा ने कर दी ये बड़ी डिमांड
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: विश्व कप से बाहर होने की कगार पर पाकिस्तान! अब कैसे पहुंचेगी सुपर-8 में, ऐसा है समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं