ICC Fined Pakistan for slow-over rate: पाकिस्तान पर कराची के राष्ट्रीय स्टेडियम में चैंपियन्स ट्रॉफी के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. टूर्नामेंट के मेजबान और गत विजेता पाकिस्तान को बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन से हार का सामना करना पड़ा था.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा कि पाकिस्तान को निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंकने का दोषी पाया गया. मैदानी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो और शारफुद्दौला, तीसरे अंपायर जोएल विल्सन और चौथे अंपायर एलेक्स व्हार्फ ने आरोप लगाए जबकि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने जुर्माना लगाया और मैच फीस का पांच प्रतिशत काट लिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने अपराध स्वीकार किया जिसके कारण औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी. खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति से जुड़े अपराधों के संबंधित नियम 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है.
वर्ष 1996 के बाद पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करते हुए पाकिस्तान को ग्रुप ए के शुरुआती मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आसानी से हरा दिया था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 320 रनों का पहाड़ खड़ा किया और मेजबान पाकिस्तान को जीत के लिए 321 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में पाकिस्तान टीम 47.2 ओवर में 260 रनों पर ही ऑलआउट हो गई.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक टीम की तरफ से सउद शकील (6) और बाबर आजम (64) ने पारी की शुरुआत की. शकील के जल्दी आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर कप्तान मोहम्मद रिजवान (3) भी कुछ खास नहीं कर पाए. चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए फखर जमान (24) और सलमान अली अघा (42) ने पारी को जरूर संभाला, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं कर सके.
पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक रन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए खुशदिल शाह (69) ने बनाए. पाकिस्तान ने एक समय 128 रनों पर अपने पांच विकेट खो दिए थे. न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक तीन विकेट विलियम ओ'रूर्के और मिचेल सैंटनर ने चटकाए. उनके अलावा मैट हैरी को दो, मिचेल ब्रेसवेल और नाथन स्मिथ को एक-एक सफलता हाथ लगी.
यह भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक, 18 महीने से रह रहे थे अलग, कोर्ट में दिया ये कारण- रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं