विज्ञापन

IND vs NZ: भारत के मैच देखने को बेताब न्यूजीलैंड फैंस, रिकॉर्ड स्पीड से बिके टिकट, देखें टीम इंडिया का शेड्यूल

टीम इंडिया अक्टूबर के महीने में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. और इस दौरे का इंतजार करोड़ों भारतीय फैंस भी बहुत ही ज्यादा बेसब्री के साथ कर रहे हैं

IND vs NZ: भारत के मैच देखने को बेताब न्यूजीलैंड फैंस, रिकॉर्ड स्पीड से बिके टिकट, देखें टीम इंडिया का शेड्यूल
India vs New Zealand: भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे में तीनों ही सीरीज खेलेगी
source: X

India vs New Zealand: भारत के न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्त उत्साह है.  और मेजबान क्रिकेट बोर्ड द्वारा सदस्यों के लिए शुरू की गई टिकटों की बिक्री के शुरुआती 48 घंटे में 26,000 टिकट बिक गए. अक्टूबर में शुरू होने वाला 12 मैच का यह दौरा न्यूजीलैंड क्रिकेट के ‘क्रिकेट नेशन' सदस्यों के लिए सोमवार को शुरू हुई टिकट बिक्री में अब तक का सबसे बड़ा आकर्षण बनकर उभरा है. ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले सीमित ओवर के मुकाबलों के टिकटों की बिक्री सबसे तेज रही है. क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में भी टिकटों की अच्छी मांग सामने आई है. नौ हजार दर्शकों की क्षमता वाले हेगले ओवल में 22 और 24 अक्टूबर को होने वाले शुरुआती दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा 27 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट के भी खचाखच भरने की उम्मीद है.

वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय और दूसरे एकदिनी मैच के टिकटों की बिक्री भी शुरुआती चरण में मजबूत रही है. बेसिन रिजर्व में 19 नवंबर से पहला टेस्ट खेला जाएगा. न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य विपणन एवं वाणिज्यिक अधिकारी ग्लेन क्रिचली ने कहा कि प्रशंसकों ने समय रहते टिकट सुरक्षित करने की अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है.

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने किचली के हवाले से कहा, ‘शुरू से ही हमारा संदेश प्रशंसकों के लिए यही रहा है कि वे पहले से तैयारी कर लें जिससे कि टिकट से वंचित नहीं रह जाएं और पहले दो दिनों में रिकॉर्ड बिक्री से साबित होता है कि कई लोगों ने हमारी बात सुनी है.' उन्होंने कहा कि भारत से जुड़े क्रिकेट मुकाबलों का रोमांच महसूस करने और दुनिया के कुछ सबसे बड़े खेल सितारों को प्रतिस्पर्धा करते देखने का यह न्यूजीलैंड के प्रशंसकों के लिए दुर्लभ अवसर है.

क्रिचली ने कहा कि टिकटों की कीमत पिछले सत्र के समान रखी गई है और ‘क्रिकेट नेशन' के प्रवेश कोड का इस्तेमाल करने पर एक टिकट 30 न्यूजीलैंड डॉलर से कम में उपलब्ध है. आम दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री सात सितंबर से शुरू होगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि प्रशंसक ‘क्रिकेट नेशन' के लिए पंजीकरण कर पूर्व बिक्री का लाभ उठा सकते हैं और 15 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकते हैं.
 

भारत का न्यूजीलैंड दौरा (22 अक्टूबर – 1 दिसंबर 2026): T20 शेड्यूल

मैचतारीखजगह
पहला टी2022 अक्टूबर 2026क्राइस्टचर्च (हेगले ओवल)
दूसरा टी2024 अक्टूबर 2026क्राइस्टचर्च (हेगले ओवल)
तीसरा टी2027 अक्टूबर 2026वेलिंगटन (स्काई स्टेडियम)
चौथा टी2030 अक्टूबर 2026ऑकलैंड (इडन पार्क
पांचवां टी201 नवंबर 2026हैमिल्टन (सेडन पार्क)

वनडे- शेड्यूल

मैचतारीखजगह
पहला वनडे4 नवंबर 2026ऑकलैंड (इडन पार्क)
दूसरा वनडे7 नवंबर 2026वेलिंगटन (स्काई स्टेडियम)
तीसरा वनडे10 नवंबर 2026हैमिल्टन (सेडन पार्क)
चौथा वनडे13 नवंबर 2026माउंट माउंगानुई (बे ओवल)
पांचवां वनडे15 नवंबर 2026माउंट माउंगानुई (बे ओवल)

टेस्ट शेड्यूल

मैचतारीखजगह
पहला टेस्ट19–23 नवंबर 2026वेलिंगटन (बेसिन रिजर्व)
दूसरा टेस्ट1 दिसंबर 2026क्राइस्टचर्च (हेगले ओवल)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Shubman Singh Gill, Shreyas Santosh Iyer, Cricket, India Vs New Zealand 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com