विज्ञापन

देसी कंपनी का धमाका! 8 हजार से कम में फोन लॉन्च, खराब हुआ तो घर आकर फ्री में ठीक करेगी कंपनी

Lava Bold N4 Lite को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन को 8000 रुपये से कम में लेने का मौका कंपनी दे रही है. जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स.

देसी कंपनी का धमाका! 8 हजार से कम में फोन लॉन्च, खराब हुआ तो घर आकर फ्री में ठीक करेगी कंपनी
Lava Bold N4 Lite
LAVA

Lava ने भारत में Bold स्मार्टफोन सीरीज का नया मॉडल Bold N4 Lite लॉन्च किया है. इसको बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है. ये बजट फोन 6.56-इंच डिस्प्ले, Unisoc 9863A चिपसेट और 5,000mAh बैटरी के साथ आता है. फोन में Android 16 Go Edition दिया गया है और इसमें 3GB RAM के साथ वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है. आइए आपको इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और बाकी डिटेल्स के बारे में बताते हैं. 

Lava Bold N4 Lite की भारत में कीमत और उपलब्धता

Lava Bold N4 Lite की कीमत 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वाले वैरिएंट के लिए 8,099 रुपये रखी गई है. कंपनी ने बताया कि फोन को 7,999 रुपये की स्पेशल लॉन्च कीमत पर खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री Amazon पर 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. फोन Empire Gold और Ghost Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. कंपनी ने कहा है कि इस फोन के साथ Lava की फ्री सर्विस एट होम की सर्विस भी मिलेगी. इसके तहत पूरे भारत में ग्राहकों को घर पर ही आफ्टर-सेल्स सपोर्ट दिया जाता है.

Lava Bold N4 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Lava Bold N4 Lite में 6.56-इंच का डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन में Unisoc 9863A चिपसेट मिलता है. इसके साथ 3GB RAM दिया गया है. हालांकि, इसमें 3GB तक एडिशनल वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी है. यानी आप इंटरनल मेमोरी की मदद से फोन के रैम को बढ़ा सकते हैं. इस फोन में 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. हालांकि, इसे माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 64GB तक बढ़ाया जा सकता है.

ये फोन Android 16 Go Edition पर चलता है. Lava के मुताबिक, इसमें बिना जरूरत वाले एडिशनल ऐप्स यानी ब्लोटवेयर नहीं दिए गए हैं और फोन को दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. फोटोग्राफी के लिए Lava Bold N4 Lite में 8-मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. बायोमेट्रिक सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. ऑडियो के लिए सिंगल स्पीकर मिलता है. इसको मजबूती के लिए MIL-STD-810H रेटिंग भी मिली है.

Lava Bold N4 Lite vs Bold N2 Lite

आपको बता दें कि अप्रैल में भारत में लॉन्च हुआ Lava Bold N2 Lite 7,399 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. इसमें 6.75-इंच HD+ 90Hz डिस्प्ले और Unisoc 9863A चिपसेट दिया गया है. ये फोन Android 15 Go पर चलता है. इसमें 3GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में 5,000mAh बैटरी और 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है. कैमरा सेटअप में 13-मेगापिक्सल AI डुअल रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा शामिल है. इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें- “नौकरियां ही नहीं बचेंगी!” बिल गेट्स की AI को लेकर चेतावनी, बोले- इस बड़े तूफान के लिए इंसान तैयार नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lava Bold N4 Lite, Lava Bold N4 Lite Features, Lava Bold N4 Lite Price In India, Lava Bold N4 Lite Specifications, Lava Bold N4 Lite India Launch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com