न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले पांच मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. मजेदार बात जो है. वह यह है कि शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों के लिए शुभमन गिल को टीम की कप्तानी दी गई है, जबकि उप-कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के कंधों पर रखी गई है. वहीं आखिरी के दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर टीम की अगुवाई करेंगे. वहीं उप-कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन के हाथों में रहेगी. टेस्ट सीरीज के दौरान गिल ही टीम की अगुवाई करेंगे. वहीं उप-कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल निभाएंगे.
आखिरी के दो वनडे के लिए कुमार कुशाग्र को भी मिला मौका
न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले आखिरी के दो वनडे के लिए कुमार कुशाग्र को भी टीम में जगह मिली है. हाल के दिनों में 21 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने बेहतरीन खेल से हर किसी का दिल जीता है. कुशाग्र पेशेवर विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.
🚨 News 🚨 #TeamIndia's ODI and Test squads for New Zealand tour announced 📝 Captain Shubman Gill will lead the side for the first 3️⃣ ODIs, before Shreyas Iyer takes charge for the last 2️⃣ matches. More details ▶️ https://t.co/npwxUYlb1N #NZvIND https://t.co/3ckm7ixgEN
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
घरेलू क्रिकेट में खबर लिखे जाने तक उन्होंने कुल 38 फर्स्ट क्लास, 40 लिस्ट 'ए' और 33 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास की 61 पारियों में 42.49 की औसत से 2507, लिस्ट 'ए' की 35 पारियों में 51.37 की औसत से 1387 और टी20 की 31 पारियों में 27.76 की औसत से 694 रन निकले हैं.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड
शुरुआती टीम वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कम्बोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस पर) और कुलदीप यादव.
आखिरी के दो वनडे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर- फिटनेस पर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कम्बोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.
यह भी पढ़ें- आखिर कैसे 'बर्बाद' हो गया पाकिस्तान क्रिकेट? कभी दुनिया में बजता था डंका, वजह आपको भी झकझोर देंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं