विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2021

IND vs NZ: न्यूजीलैंड को शिकस्त देने के लिए भारतीय टीम अनोखे अंदाज में कर रही है अभ्यास, देखें तस्वीर

न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े मुकाबले के लिए भारतीय खिलाड़ी मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं. खिलाड़ियों के इस ट्रेनिंग सेशन की एक तस्वीर बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है.

IND vs NZ: न्यूजीलैंड को शिकस्त देने के लिए भारतीय टीम अनोखे अंदाज में कर रही है अभ्यास, देखें तस्वीर
बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर की
  • 31 अक्टूबर को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ
  • दुबई में होगी दोनों टीमों की भिडंत
  • भारतीय खिलाड़ियों ने किया कड़ा अभ्यास
दुबई:

आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC Men's T20 World Cup 2021) में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद से भारतीय खिलाड़ियों का नींद उड़ा हुआ है. टीम जीत की पटरी पर दोबारा लौटने के लिए बेताब है और कड़ा संघर्ष कर रही है. विराट सेना का T20 वर्ल्ड कप 2021 में अगला मुकाबला केन विलियमसन (Kane Williamson) की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड (New Zealand) क्रिकेट टीम के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला 31 अक्टूबर यानी आज से दो दिन बाद रविवार को दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. 

इस बड़े मुकाबले के लिए भारतीय खिलाड़ी मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं. खिलाड़ियों के इस ट्रेनिंग सेशन की एक तस्वीर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस तस्वीर में सभी खिलाड़ी दो भागों में बटे हुए दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए बीसीसीआई ने इसके कैप्शन में लिखा है, 'हम वापस आ गए! एक मजेदार ड्रिल के साथ अपने सेशन की शुरूआत की.'

Ind vs Pak: टीवी होस्ट ने लाइव शो में किया शोएब का अपमान, अख्तर ने बीच में ही शो छोड़ा, फैंस समर्थन में आए, videos

बीसीआई द्वारा शेयर किए गए इन तस्वीरों में रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव समेत कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. तस्वीरों को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि सभी खिलाड़ी कैच पकड़ने का अभ्यास कर रहे हैं. दरअसल शेयर की गई तस्वीर में सभी खिलाड़ी एक-दूसरे को गेंद पास करते हुए नजर आ रहे हैं. खिलाड़ियों के इस अभ्यास से नजरें और रिफ्लेक्‍सेस अच्‍छे होते हैं और असल मैच के दौरान कैच पकड़ने में आसानी होती है. 

IPL: भारी रकम खर्च करने वाले संजीव गोयनका इसे कारोबारी फैसला बताया 

. ​

लेखक के बारे में
img
Rakesh Kumar Singh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, New Zealand, Dubai International Cricket Stadium Dubai, ICC T20 World Cup 2021, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com