क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पांचवें मुकाबले के लिए टॉस हो चुका है. हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. टॉस के बाद सैंटनर ने कहा, 'मैं तो यही समझ रहा था कि आज भी टॉस हार जाऊंगा. हम पहले गेंदबाजी करेंगे. जाहिर है यह एक नई पिच है. बाद में ओस भी दिख सकती है. हमें मैदान के हिसाब से खुद को जल्दी ढालना होगा. अगर ईडन पार्क की तरह थोड़ा बाउंस मिलता है तो अच्छा रहेगा. जारी सीरीज में हमारी बल्लेबाजी अच्छी रही है. पिछली रात विकेट में थोड़ी ज्यादा मदद थी, जो कि तेज गेंदबाजों के लिए अच्छा है. टीम में एक बदलाव हुआ है. फिशर की जगह टिकनर की टीम में वापसी हुई है.'
वहीं जारी टूर्नामेंट में पहली बार टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'इस ऐतिहासिक मैदान पर उतरना काफी बढ़िया मौका है. हम भी पहले बल्लेबाजी करना ही चाहते थे, ताकि खुद को परख सकें. ऑकलैंड में मैदान का आकार अलग था. मगर फिलिप्स की तारीफ करनी होगी. जिन्होंने शानदार पारी खेली. टीम में दो बदलाव हुए हैं. वरुण चक्रवर्ती और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है, जो अपनी वापसी का इंतजार कर रहे थे. आज टीम हडल में भी उन्होंने बहुत अच्छी बात कही.'

पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन, 3 ईशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 नीतीश कुमार रेड्डी, 7 नमन धीर, 8 वरुण चक्रवर्ती, 9 भुवनेश्वर कुमार,10 प्रिंस यादव और 11 अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड: 1 फिन ऐलन, 2 टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), 3 डेरिल मिचेल, 4 ग्लेन फिलिप्स, 5 बेवन जैकब्स, 6 माइकल ब्रेसवेल, 7 मिचेल सैंटनर (कप्तान), 8 नाथन स्मिथ, 9 एडम मिल्न, 10 जैकब डफी और 11 ब्लेयर टिकनर.
यह भी पढ़ें- 'फाइनल में मैं रन बनाता हूं...', फखर जमान का बड़ा दावा, 4 मैचों की नाकामी भूले और पाकिस्तान को बनाया चैंपियन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं