Anil Kumble big statement on Shubman Gill: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया ने पहली पारी के अधार पर इंग्लैंड पर 190 रनों की बढ़त हासिल की थी, लेकिन इसके बाद भी टीम इंडिया मैच हार गई. इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन टीम इंडिया दूसरी पारी में 202 रनों पर ऑल-आउट हो गई. भारत को इस मैच में खराब बल्लेबाजी के चलते हार का सामना करना पड़ा. भारत का कोई भी बल्लेबाज दूसरी पारी में अर्द्धशतक नहीं लगा पाया. वहीं दूसरी पारी में शुभमन गिल खाता भी नहीं खोल पाए थे. भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि रोहित शर्मा एंड कंपनी सीरीज के दूसरे मैच में वापसी करेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं इस मुकाबले से भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने शुभमन गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है. अनिल कुंबले का मानना है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल के पास टीम में जिस तरह की सुरक्षा है, वह कभी चेतेश्वर पुजारा को नहीं मिली और इस युवा बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा वरना काफी दबाव में आ जायेगा. बता दें, 24 वर्ष शुभमन गिल ने पिछली 11 टेस्ट पारियों में अर्धशतक नहीं लगाया है. उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल मार्च में पहली पारी में 128 रन बनाये थे लेकिन उसके बाद से उनका सर्वोच्च स्कोर 36 रन रहा है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ यहां पहले टेस्ट में पहली पारी में 23 रन बनाये जबकि दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके. भारत को पहले मैच में 28 रन से पराजय झेलनी पड़ी.
अनिल कुंबले ने 'जियो सिनेमा' से कहा,"गिल को जो सुरक्षा मिली हुई है वह चेतेश्वर पुजारा को भी नहीं मिली थी जबकि उसने ( पुजारा) 100 से अधिक टेस्ट खेले हैं." उन्होंने कहा,"मैं बार बार पुजारा की बात करता हूं क्योंकि वह कुछ समय पहले तक तीसरे नंबर पर उतरते थे. पुजारा ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेला और उसके बाद से शुभमन गिल तीसरे नंबर पर उतर रहा है."
बताते चलें कि 36 वर्ष के पुजारा ने जून 2023 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेला था जिसके बाद से वह टीम में नहीं हैं. चेतेश्वर पुजारा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ड्रॉप कर दिया गया था. इसके अलावा उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भी जगह नहीं मिली थी. इस महीने की शुरूआत में रणजी मैच में पुजारा ने नाबाद 243 रन बनाए थे.
कुंबले ने कहा कि गिल को अपनी मानसिकता पर काम करना होगा और तकनीक में भी सुधार करना होगा. उन्होंने कहा,"अगर आप भारत में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं तो तकनीक पर काम करना होगा. उसके पास हुनर है और वह युवा है , सीख रहा है लेकिन उसे दूसरे टेस्ट में अच्छा खेलना होगा वरना उस पर दबाव आ जायेगा." लेकिन अगले टेस्ट से चार दिन पहले क्या वह अपनी शैली में बदलाव कर सकते हैं, यह पूछने पर कुंबले ने कहा,"यह मानसिकता की बात है. उसके पास बताने के लिये सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति कोच ( राहुल द्रविड़ ) के रूप में है." उन्होंने कहा,"भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन को बेहतर ढंग से खेलना होगा. कुछ बल्लेबाजों का रवैया सकारात्मक नहीं था और फुटवर्क भी खराब था."
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd Test: "भारत के पास किसी भी तरह का विकेट..." इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज ने पिच को लेकर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं