इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट श्रृंखला में सर्वाधिक रन बना चुके भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) आईसीसी फरवरी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में हैं, जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और श्रीलंका के पाथुम निसांका भी नामित हैं. आईसीसी ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा,' ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने फरवरी 2024 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिये महिला और पुरुष वर्ग में नामांकन का ऐलान किया है.'
यह भी पढ़ें:
Ranji Trophy 2024:अनदेखी का शिकार शार्दूल ठाकुर ने दिखाया 'नौ का दम', यह यूएसपी बहुत कुछ कहती है
Watch: शार्दूल ठाकुर ने स्टाइल में जड़ा शतक, तो वायरल हो रहा ऑलराउंडर का जश्न का अंदाज भी
इसमें कहा गया, ‘पिछले महीने कई बड़े मुकाबले खेले गए और आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में टेस्ट क्रिकेट में बड़े स्कोर बनाने वाले दो खिलाड़ी और श्रीलंका के रिकॉर्ड तोड़ने वाले वनडे बल्लेबाज हैं.' जायसवाल को पहली बार नामांकन मिला है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट में 655 रन बना लिये हैं. उन्होंने विशाखापत्तनम और राजकोट में दोहरे शतक जड़े थे. राजकोट में उन्होंने एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक 12 छक्कों के रिकॉर्ड की भी बराबरी की थी.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
बने डॉन ब्रेडमैन के बाद तीसरे ऐसे बल्लेबाज
बाईस वर्ष 49 दिन की उम्र में लगातार दो दोहरे शतक जड़ने वाले वह डॉन ब्रैडमेन और विनोद कांबली के बाद दुनिया के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने. दूसरी ओर विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में पहली जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने माउंड माउंगानुइ में पहले टेस्ट में दो शतक जमाने के बाद हैमिल्टन में नाबाद 133 रन बनाये. निसा का ने अफगानिस्तान के खिलाफ पल्लेकेल में श्रीलंका के लिये वनडे में पहला दोहरा शतक जमाया. महिला वर्ग में यूएई की कविशा ई और ईशा ओझा और ऑस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड नामित हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं