Shardul Thakur Century: भारत और इंग्लैंड (Ind vs Eng) के बीच जारी सीरीज में आए ब्रेक के बीच की खामोशी को रविवार को टीम इंडिया के ऑलराउडंर शार्दूल ठाकुर (Shardul Thakur) ने तोड़ा. उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल (Ranji Trophy semifinal 2024) के दूसरे दिन ही नौवें नंबर पर शतक जड़कर मुंबई को 155 रन की बढ़त दिला दी, जो उसके लिए जीत का सबब बन सकती है. एक समय लग रहा था कि तमिलनाडु पहली पारी में मुंबई के खिलाफ बढ़त हासिल कर लेगा, लेकिन नंबर नौ पर बैटिंग करने आए शार्दूल (Shardul Thakur's century) के तेज शतक ने तमिलनाडु के अरमानों पर पानी फेर दिया.
यह भी पढ़ें:
Ranji Trophy 2024:अनदेखी का शिकार शार्दूल ठाकुर ने दिखाया 'नौ का दम', यह यूएसपी बहुत कुछ कहती है
#ShardulThakur smashes his way into history! With a stunning , he seals his maiden First-Class in the Ranji Trophy semi-final against Tamil Nadu!
— Niche Sports (@Niche_Sports) March 3, 2024
BCCI #RanjiTrophy #Cricket #CricketTwitter #MUMvTN #RanjiTrophy2024
pic.twitter.com/rKRgVh0exL
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस वजह से चर्चा में आया शतक
ठाकुर ने सिर्फ 105 गेंदों पर 13 चौकों और 4 छक्कों से ऐसी पिच पर शतक बनाया, जहां मुख्य बल्लेबाजों के लिए खासी मुश्किल हो रही थी. ठाकुर ने जहां सौ से ऊपर के स्ट्राइक-रेट से शतक जड़ा. लेकिन इससे ऊपर फैंस के बीच चर्चा रही छक्का जड़कर शतक पूरा करने की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. ठाकुर ने वास्तव में पारी के 81वें ओवर में पहले अजिथ राम की गेंद पर चौका लगाया. चौके के साथ वह 95 पर पहुंचे, तो एक गेंद खाली निकलने के बाद ठाकुर ने इन-साइड-आउट जाकर मिडऑफ के ऊपर से छक्का जड़कर 95 गेंदों पर शतक पूर किया, तो इसके बाद उन्होंने जश्न भी बहुत ही स्पेशल अंदाज में मनाया.
मुंबई ने हासिल की ली अहम बढ़त
मुंबई में बाांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में शरद पवार अकादमी में जारी रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन ठाकुर के शतक (109) और दसवें नंबर के बल्लेबाज तनुश कोटियां (नाबाद 74) की जरुत के समय अहम पारी से मुंबई ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय 9 विकेट पर 353 रन बनाकर कुल 207 रन की बढ़त हासिल कर ली है. जाहिर है कि पिच को देखते हुए कहा जा सकता है कि मुंबई ने तमिलनाडु पर शिकंजा कस दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं