इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की बड़ी सीरीज चल रही है. भारत दूसरा टेस्ट जीतकर फिलहाल 1-1 की बराबरी पर भी आ गया है, लेकिन कुछ बातें हैं, जो फैंस को बहुत ही अटपटी लग रही हैं. कोहली (Virat Kohli) को लेकर कुछ साफ नहीं है, तो केएल राहुल, (KL Rahul), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeaj) और अय्यर (Shreyas Iyer) चोटिल हो चुके हैं. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर उंगली उठा दी है, जो एक नया ही आयाम लेकर आए हैं. मांजरेकर ने कहा है कि रोहित को अपनी कप्तानी के बजाय अपने खेल पर ध्यानकेंद्रित करना चाहिए. वैसे आलोचना गलत भी नहीं है क्योंकि पिछले दो टेस्ट मैचों में रोहित का स्कोर 24, 39, 14 और 13 का रहा है.
यह भी पढ़ें:
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
"बेहतर होता कि हम रवींद्र को...", जडेजा के पिता ने कह दी बहुत बड़ी बात, फैंस ने किया कुछ ऐसे रिएक्ट
रोहित की फॉर्म के बारे में बात करते हुए मांजरेकर ने स्टार-स्पर्ट्स पर कहा कि रोहित ने कप्तानी के बोझ के साथ खुद के ऊपर जरुरत से ज्यादा बोझ लाद लिया है. और इसका उनकी बैटिंग पर नकारात्मक असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे हैरानी है कि रोहित बतौर कप्तान प्रभाव छोड़ने की कोशिश में बैटिंग में फंस रहे हैं. रोहित बल्लेबाज पहले हैं और कप्तान बाद में. लेकिन जब आप कप्तान होते हैं, तो बहुत ही बातें आपके नियंत्रण से बाहर होती हैं.
रोहित की फॉर्म के बारे में बात करते हुए मांजरेकर ने स्टार-स्पर्ट्स पर कहा कि रोहित ने कप्तानी के बोझ के साथ खुद के ऊपर जरुरत से ज्यादा बोझ लाद लिया है. और इसका उनकी बैटिंग पर नकारात्मक असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे हैरानी है कि रोहित बतौर कप्तान प्रभाव छोड़ने की कोशिश में बैटिंग में फंस रहे हैं. रोहित बल्लेबाज पहले हैं और कप्तान बाद में. लेकिन जब आप कप्तान होते हैं, तो बहुत ही बातें आपके नियंत्रण से बाहर होती हैं.
मांजरेकर ने पूर्व कप्तान "एमएस धोनी मंत्र" पर अमल करने की बात कहते हुए कहा कि बल्लेबाजी रोहित की प्राथमिकता होनी चाहिए. संजय बोले कि कोशिश करो और सही चीजें करो और धोनी के शब्दों से चिपको रहे. आप प्रक्रिया का पालन करते हैं और परिणाम का इंतजार, लेकिन बल्लेबाजी वह बात है, जो बहुत ज्यादा रोहित के नियंत्रण में है.
बातचीत के आखिरी दौर में मांजरेकर ने उम्मीद जताई कि रोहित साल 2021 जैसी फॉर्म हासिल कर सकते हैं. तब रोहित ने इंग्लैंड दौरे में भरकर रन बनाए थे. उन्होंने कहा कि अगर रोहित पिछले कुछ साल पहले जैसे रोहित बन जाते हैं. खासकर वह रोहित जिसे हमने इंग्लैंड की पूरी सीरीज में देखा था, तो यह बहुत ही अच्छा होगा. वह रोहि, जिसे हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में पहले टेस्ट में देखा. रोहित को उसी जगह वापस आना है, जहां वह बतौर बल्लेबाज टेस्ट मैचों में बहुत ही शानदार दिखाई पड़े. हम रोहित को रन बनाने देखना चाहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं