भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में होने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट में दर्शकों को आने की स्वीकृति दी जा सकती है क्योंकि केंद्र सरकार ने कोविड-19 को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए खेल स्थलों में क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को आने की स्वीकृति दे दी है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने इससे पहले भी दर्शकों के प्रवेश पर चर्चा की थी लेकिन बाद में पहले दो मैचों का आयोजन खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया, लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के नवीनतम दिशा-निर्देशों के बाद स्थिति बदल गई है.
टीएनसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘पांच फरवरी से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए दर्शकों को आने की स्वीकृति देने के लिए समय नहीं है क्योंकि हमें शनिवार को ही सरकारी अधिसूचना मिली, आप इतने कम समय में दर्शकों के प्रवेश का इंतजाम नहीं कर सकते.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा, ‘लेकिन हां, नवीनतम दिशा-निर्देशों के बाद पूरी संभावना है कि 14 फरवरी से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में दर्शकों को आने की स्वीकृति मिल सकती है.'चेपक की क्षमता 50,000 दर्शकों की है. दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाले तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए दर्शकों को आने की स्वीकृति मिलना तय है. बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि बोर्ड के शीर्ष अधिकारी और टीएनसीए के अधिकारी सोमवार से बैठकें करके दर्शकों के प्रवेश का खाका तैयार करेंगे.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं